Move to Jagran APP

मानव तस्कर प्रभा मुनि का पति रोहित मुनि बिहार के कहलगांव से गिरफ्तार

मानव तस्‍करी का मास्‍टरमाइंड रोहित मुनि को झारखंड पुलिस ने बिहार के कहलगांव से गिरफ्तार किया है। दिल्ली के पंजाबी बाग में उसकी 250 करोड़ की संपत्ति है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 02:04 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 02:04 PM (IST)
मानव तस्कर प्रभा मुनि का पति रोहित मुनि बिहार के कहलगांव से गिरफ्तार
मानव तस्कर प्रभा मुनि का पति रोहित मुनि बिहार के कहलगांव से गिरफ्तार

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। सिमडेगा पुलिस ने कुख्यात मानव तस्कर प्रभा मुनी मिंज केपति रोहित मुनी को बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। सिमडेगा पुलिस उसे लेकर झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है। वह शुक्रवार को सिमडेगा लाया जाएगा।

loksabha election banner

सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। रोहित मुनी के पूर्व उसकी पत्नी प्रभा मुनी मिंज को सिमडेगा पुलिस ने 23 सितंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के बाद मिले इनपुट पर उसका पति भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सिमडेगा के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में पति-पत्नी  के विरुद्ध मानव तस्करी के मामले में वर्ष-2013 में प्राथमिकी दर्ज की गई   थी। इनपर झारखंड की लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां ले जाकर उनका सौदा करने का आरोप है।

पूर्व में दिल्ली के पश्चिमी जिले से गिरफ्तार रोहित की पत्नी प्रभा मुनी मिंज फेसबुक पर झारखंड के कई दिग्गज नेताओं सहित राजनीति व पुलिस से जुड़े अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी। वह फेसबुक के माध्यम से लड़कियों को अच्छी नौकरी का सपना बेचती थी, उन्हें फांसकर उनकी तस्करी करती थी।

मामला दर्ज होने के बाद वह फरार थी, जिसके विरुद्ध सरकार ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। खुद को एक स्वयंसेवी संगठन की संचालिका घोषित कर चुकी प्रभा मिंज दावा करती रही है कि वह गरीब लड़कियों के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्हें दिल्ली में रोजगार उपलब्ध कराती है। उसकी गिरफ्तारी विशेष शाखा की सूचना पर हुई थी।

बिहार का ही मूल निवासी है रोहित : रोहित मुनी बिहार का रहने वाला है और शकरपुर दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। उसने छत्तीसगढ़ की मूल निवासी प्रभा मुनी मिंज से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर घरेलू सहायिका से जुड़े कार्य करने लगे। लड़कियों को ये झारखंड के पिछड़े इलाके से ढूंढकर लाते थे। इन्हें प्रलोभन दिया जाता था कि दिल्ली में काम करने से उनकी अच्छी आय होगी जिससे कि उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा।

अच्छा खाना, अच्छे  कपड़े वे पहन  सकेंगी। अच्छी आय भी होगी। लड़कियां इनके झांसे में आ जाती थी। लड़कियों की आमदनी को भी ये हड़प लेती थीं। जो लड़कियां इनके चंगुल से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाती थी, उन्हें धमकाती थी। इस दौरान इन्होंने अच्छा खासा पैसा जमा कर लिया और इस काले कारोबार को पंजाबी बाग में करने लगी।

दिल्ली के पंजाबी बाग में 250 करोड़ की जमीन व मकान : रोहित मुनी मिंज का दिल्ली के पंजाबी बाग में 250 करोड़ की जमीन व मकान है। इनलोगों ने अपनी बेटी जो फिल्म उद्योग से जुड़ी है के फिल्म निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का निवेश भी किया था। जिस दिन प्रभा मिंज मुनी गिरफ्तार की गई थी, उसी दिन दिल्ली में करमा महोत्सव का मेला था, जिसमें झारखंड से तस्करी कर ले जाई गईं घरेलू नौकरानियां शामिल थीं। उसका पति रोहित कुमार मुनी खगडिय़ा में एक महासभा में शामिल होने गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.