रेलीगढ़ा, जीएम ऑफिस व हेसालौंग में हूल दिवस मनाया
मार्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड ने रेलीगढ़ा आजसू ने सिरका ।
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : मार्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड ने रेलीगढ़ा, आजसू ने सिरका जीएम आफिस तथा भाकपा माले ने हेसालौंग पार्टी कार्यालय में मंगलवार को सादगी से हूल दिवस मनाया। रेलीगढ़ा में मासस के धनेश्वर तुरी, सुंदरलाल बेदिया, आरडी मांझी व कार्तिक मांझी ने सिद्धू-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि सिरका जीएम ऑफिस में मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने सिद्धू-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं भाकपा माले ने हेसालौंग पार्टी कार्यालय में हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा ने सिद्ध-कान्हू, चांद-भेरव, फुलो मुर्मू, झानो मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर धनेश्वर तुरी, तिवारी महतो, पच्चू राणा ने कहा कि झारखंड राज्य के आदिवासियों ने 30 जून 1855 को अंग्रेजों के विरूद्ध किए गए विद्र्रोह को हूल क्रांति दिवस के रूप में मनाते है। इस लड़ाई में करीब 20 हजार आदिवासियों ने अपनी जान दी। हूल दिवस अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। ऐसे समय में एक बार पुन: जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए लड़ाई जरूरी हो गई है। वर्तमान समय में जन-क्रांति हूल आज भी प्रासंगिक है। मौके पर मासस से धनु महतो, रामगोपाल मांझी, तुलसीदास मांझी, काली मांझी, संझूल मांझी, हीरालाल मांझी, रमेश महतो, मो. आजाद, पुशन गंझू, मंगरा मांझी, रामकिशुन मांझी, आजसू के तिवारी महतो, रामजी सिंह, अर्जुन महतो, बबलू चैड़े, दीपक किस्कू, हरिनंद बेदिया, हीरालाल बेदिया, विनोद प्रसाद, देवकुमार बेदिया, अनिल बेदिया, विजय बेदिया, संतोष मुंडा, मनीष कुमार माले से गोविद राम, कौलेश्वर रजवार, मदन सिंह, जलेश्वर रजवार, विनोद प्रसाद, मदन प्रसाद, कृष्णा गोप, रामप्रवेश गोप, बबन गोप, श्रवण साहू, दिलीप रजवार, छोटन राम, रामदेव राम, महेंद्र प्रसाद, दिनेश गोप, राजकुमार रजवार, मदन प्रजापति, कंदू गोप, बहादुर गोप, कौलेश्वर भुइयां आदि उपस्थित थे।