Move to Jagran APP

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित पिता-पुत्र भेजे गए जेल, बक्सर से भागकर रांची पहुंची थी लड़की

पुलिस ने 15 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में होटल संचालक बजरंग बली साव और उनका बेटा मुन्ना कुमार शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 09:55 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित पिता-पुत्र भेजे गए जेल, बक्सर से भागकर रांची पहुंची थी लड़की
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित पिता-पुत्र भेजे गए जेल, बक्सर से भागकर रांची पहुंची थी लड़की

तुपुदाना(रांची), जासं। जगन्नाथपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित होटल संचालक पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे गए आरोपितों में होटल संचालक बजरंग बली साव व उनका बेटा मुन्ना कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ बिहार के बक्सर निवासी नाबालिग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पूर्व पुलिस ने होटल संचालक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। बजरंग बली साहू पुलिस मुख्यालय के पास होटल चलाता है।
नाबालिग ने बताया कि वह 2018 के नवंबर महीने में बिहार के बक्सर से भागकर रांची पहुंची थी। मां की डांट की वजह से वह बस पकड़कर सासाराम पहुंची थी। वहां से ट्रेन से हटिया स्टेशन रांची पहुंची थी। वहां बाहर खड़ी रो रही थी। उसी दौरान बजरंग बली साहू वहां पहुंचा और उसे अपने घर ले गया। बोला कि तुम्हें बेटी बनाकर रखूंगा। वह घर में रहने लगी। उसे एक कमरा दिया गया था।

loksabha election banner

आठ महीने से करता रहा दुष्कर्म
घर में रहते हुए चार से पांच दिन बीत जाने के बाद उसके कमरे में मुन्ना आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आठ महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसने जब अपने साथ लाई कॉपी में मां-पिताजी का नंबर लिखा देखा। उस नंबर पर मां से बातचीत की। इसके बाद उसके पिता रांची पहुंचे और उसे पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला।

इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार का कहना है कि पीडि़ता द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.