Holi 2020: हेमंत ने बजाई ढोलक-जगरनाथ ने झाल, विधानसभा में खूब उड़े गुलाल; तस्वीरें
HOLI 2020 celebrations in Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के छठे कार्यदिवस को सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही मंत्री विधायक होली के सुरुर में डूब गए।
रांची, राज्य ब्यूरो। HOLI 2020 celebrations in Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार को शाम में जमकर रंग और गुलाल उड़े। विधानसभा सचिवालय की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढोलक बजाई, वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक प्रदीप यादव, इरफान अंसारी आदि ने झाल बजाए। दैनिक जागरण के फोटोग्राफर करुण ने विधानसभा में होली मिलन की कुछ यादगार तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। यहां देखें विधानसभा के होली मिलन की खास तस्वीरें...
प्रदीप यादव ने आयल बसंती बहार.... गाने पर सभी को झुमाया। महिला विधायकों में अंबा ने भी होली के गीत गाए। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। होली मिलन समारोह में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, विधानसभा सचिवालय के सचिव महेंद्र प्रसाद आदि भी शामिल हुए।
भाजपा के विधायक होली मिलन में शामिल नहीं हुए। बाद में विधायकों व विधानसभा के पदाधिकारियों, कर्मियों ने मालपुआ, दही बड़ा और जलेबी का भी आनंद लिया। इस बीच शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो स्वयं जलेबी छानते दिखे।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे कार्यदिवस पर सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही मुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर विधायक तक होली के सुरुर में डूब गए। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की ओर से यहां होली मिलन का आयोजन किया गया।
होली मिलन में सबने मिलजुल कर फाग गया और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाए। सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री जगरनाथ महतो, सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी समेत दूसरे विधायकों ने गले मिलकर होली की बधाइयां दीं।