Move to Jagran APP

2.92 करोड़ होल्डिंग टैक्स लेना है रांची नगर निगम को, इसमें एक करोड़ सिर्फ रोस्पा टावर को देना है, हफ्ते भर की मोहलत

रांची क्लब बरनबास अस्पताल और रोस्पा टावर के मालिक रोशन सुरीन समेत कई बिल्डरों और अन्य लोगों पर होल्डिंग टैक्स दो करोड़ 92 लाख 93 हजार 945 रुपये बकाया है। इन बकायेदारों को रांची नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।

By Sanjay kumar SinhaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:11 PM (IST)
2.92 करोड़ होल्डिंग टैक्स लेना है रांची नगर निगम को, इसमें एक करोड़ सिर्फ रोस्पा टावर को देना है, हफ्ते भर की मोहलत
रांची नगर निगम का नया भवन, यहीं से सभी अाफिस चल रहे हैं।

रांची(जासं) : रांची क्लब, बरनबास अस्पताल और रोस्पा टावर के मालिक रोशन सुरीन समेत कई बिल्डरों और अन्य लोगों पर होल्डिंग टैक्स दो करोड़ 92 लाख 93 हजार 945 रुपये बकाया है। इन बकायेदारों को रांची नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। नगर निगम की राजस्व शाखा ने सभी डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर कहा है कि वो हर हाल में हफ्ते भर में बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर दें। एक हफ्ते में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

loksabha election banner

तीन तरह की कार्रवाई पर किया जा रहा विचार 

  • इन बकायेदारों के बैंक अकाउंट किया जा सकता है सीज। 
  • इनकी इमारतों को सील कर सकता है। 
  • इनके खिलाफ बाडी वारंट जारी कर इन्हें पकड़ कर इनसे वसूली कर सकता है। 

अनदेखी 

रोस्पा टावर के मालिक ने पांच साल से नहीं जमा किया होल्डिंग टैक्स 

रोस्पा टावर होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों में शुमार है। इस टावर के मालिक ने साल 2016 में 10 लाख रुपये का होल्डिंग टैक्स जमा किया था। इसके बाद अब तक फूटी कौड़ी नहीं जमा की। इन पर होल्डिंग टैक्स का बकाया बढ़ कर एक करोड़ आठ लाख 57 हजार 334 रुपये हो गया है। इनसे कई बार होल्डिंग टैक्स जमा करने को कहा गया मगर, रोस्पा टावर के मालिक की तरफ से नगर निगम को कोई जवाब नहीं दिया गया। 

निगम जल्द जारी करेगा 100 बकायेदारों की दूसरी सूची : रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों की ये पहली सूची जारी की है। इसमें वो बकायेदार शामिल हैं जिन्होंने चार-पांच साल से टैक्स नहीं भरा है। जल्द ही निगम 100 बकायेदारों की दूसरी सूची जारी करने जा रहा है। दूसरी सूची हफ्ते भर बाद आएगी। 

किस पर कितना होल्डिंग टैक्स बकाया 

प्रतिष्ठान/संस्था                             बकाये की राशि (लाख रुपये में )

रांची क्लब लिमिटेड, मेन रोड               34.82  

लीसी आर्या ज्ञान प्रकाश समिति लीसोर      16.17 

केएन नरसरिया प्राइवेट लिमिटेड            11.49 

प्रणामी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड            5.43 

मैनेजर सेवेन डे मिशन हास्पिटल           21.19 

गणेश प्रसाद जालान मेमोरियल ट्रस्ट       55.68 

आशा गुप्ता                              5.97  

बरनबास अस्पताल                      5.06 

वीरेंद्र कुमार स्ट्रीट मेन रोड      3.75

वीरेंद्र कुमार पिस्का मोड़           1.41 

कलावती देवी, पिस्का मोड़             1.41 

गीता देवी                              7.35 

त्रिलोचन                  1.26 

बसंत देवी                             1.66

प्रतिष्ठान                            बकाये की राशि (करोड़ रुपये में)

रोशन कुमार सुरीन                      1.08 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.