Move to Jagran APP

हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा-विमल लकड़ा कांग्रेस में शामिल Ranchi News

Jharkhand. राजधानी रांची से कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया। इसमें कई खिलाड़ी और नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 09:46 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 09:46 AM (IST)
हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा-विमल लकड़ा कांग्रेस में शामिल Ranchi News
हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा-विमल लकड़ा कांग्रेस में शामिल Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी विमल लकड़ा, महिला हॉकी की कप्तान रह चुकीं असुंता लकड़ा, पूर्व रणजी खिलाड़ी देवेश चंद्र, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी निशांत राजा समेत दर्जनों खिलाडिय़ों और प्रदेश के कई प्रमुख लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व कचहरी रोड में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने की।

loksabha election banner

पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने झंडोत्तोलन किया और इसके बाद सेवा दल ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने डॉ. राजेश गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख व मंत्री बन्ना गुप्ता की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया।

जो संविधान में विश्वास करे वही कांग्रेसी : उरांव

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असली कांग्रेसी वही है जो संविधान पर विश्वास करे। हम 1885 से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। शुरुआती दौर में जिसने भी चार आने देकर सदस्यता ग्रहण की उसका बड़ा महत्व है। कांग्रेस का नेतृत्व महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे महान पुरुषों ने किया है।

पूरे प्रदेश में अभियान के तौर पर सदस्यता कार्यक्रम चलेगा : आलम

कांगे्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दी जाएगी। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी है, जिसके अधिवेशन को देखने के लिए दुनिया भर के लोग इकट्ठा होते हैं।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी आइडियोलॉजी से जुड़े हुए हैं लेकिन 80 प्रतिशत लोग पावर से जुड़े होते हैं। ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है क्योंकि कल वो हमारे साथ नहीं रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी सह प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पार्टी की सदस्यता की जिम्मेदारी का निर्वह्न पूरी लगन एवं निष्ठा से करेंगे।

इन्होंने ली सदस्यता

रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बबन चौबे के साथ-साथ डॉ. अमल चौधरी, प्रो. सुमन टोप्पो, प्रो. कुणाल महतो, प्रो. पूर्णिमा किस्पोट्टा, प्रो. प्रदीप कुमार महतो, प्रो. अशद इलाही, प्राण कुजूर, अधिवक्ता विनोद सिंह, अनूप लाल, हुमायुं खान, शमीम अहमद, राकेश सहाय, गोकुल चंद्र सामंता आदि। इनके अलावा राजनीतिक दलों से भी लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आजसू से नवीन आनंद, चतरा भाजपा से शिव कुमार राम, चास नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एसके तमांग, बालेश्वर बेदिया, व तृणमूल कांग्रेस से कंचन कुमारी एवं अन्य। बुधवार को कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ एम. तौसीफ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमशेर आलम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.