Hemant Oath Ceremony: जेपीएससी ने 29 DEC को होनेवाली प्रथम उपसमाहर्ता परीक्षा रोकी
Hemant Oath Ceremony झारखंड लोक सेवा आयोग ने 29 दिसंबर को रांची में शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित होने के कारण यह परीक्षा स्थगित की है। अब यह परीक्षा तीन जनवरी 2020 को होगी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 09:36 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Oath Ceremony झारखंड लोक सेवा आयोग ने 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रथम उपसमाहर्ता सीमित प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा तीन जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने 29 दिसंबर को रांची में शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित होने के कारण यह परीक्षा स्थगित की है। बताते चलें कि यह परीक्षा रांची के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होनी थी। चूंकि इस परीक्षा में सरकारी कर्मी ही शामिल होंगे, इसलिए इसे स्थगित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कई सरकारी कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें