Move to Jagran APP

Weather Update: रांची समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update शनिवार सात मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी मध्य व दक्षिणी भाग में कई स्थानों पर बारिश होगी। बीते दिन शुक्रवार को सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 07:36 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 04:50 PM (IST)
Weather Update: रांची समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश; जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: रांची समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update झारखंड में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई। राजधानी रांची में दिन में रिमझिम वर्षा हो रही है, जबकि बीती रात गरज के साथ तेज बौछारें पड़ीं। शनिवार को भी कई इलाकों में बादल जमकर बरस रहे। मौसम विभाग, रांची के मुताबिक आज आसमान में तेज गड़गड़ाहट भी होने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। रांची और समीपवर्ती इलाके में तेज हवाएं भी चलेंगी। खूंटी, गुमला, पलामू, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा समेत कई शहरों में आज हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि शनिवार, सात मार्च को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। आठ व नौ मार्च को सुबह में कुहासा या कोहरा छाए रहने के बाद आसमान साफ रहेगा। इससे पहले गुरुवार रात को भी राजधानी रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। आठ और नौ मार्च को आसमान साफ रह सकता है। 11 मार्च को रांची और आसपास के इलाके में एक से दो बार मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, होली में रांची का मौसम रहेगा साफ

रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की देर रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह आसमान साफ रहा। धूप खिली। त्योहार के समय मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 10 मार्च अर्थात होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। आठ और 9 मार्च को सुबह में कोहरा या कुहासा छाने के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन अर्थात 10 मार्च को आसमान साफ रहेगा। 11 मार्च को बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों से होते हुए विदर्भ व तेलंगाना तक समुद्रतल से ऊपर टर्फ बना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में स्थित है। कोटाल ने बताया कि गुरुवार को रांची का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य की अपेक्षा दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवा के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना है। सात मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी झारखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

सात मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आठ व नौ मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 10 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 11 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 

कुड़ू में सबसे अधिक बारिश 24.6 मिमी. हुई

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश मांडर (रांची) में 24.6 मिमी. दर्ज की गई। ओरमांझी, मनातू, लोहरदगा, बालूमाथ, हजारीबाग में 20 मिमी., कुरडेग, चांडिल, नंदाडीह, रांची, डालटनगंज, कुड़ू, मैथन, जमशेदपुर, पपुंकी व कोनेर में 10 मिमी. बारिश हुई।  

शहर का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची        27.0      13.2
  2. जमशेदपुर   28.2      16.6
  3. डालटनगंज  30.3      16.2
  4. बोकारो       24.1      15.6
  5. चाईबासा     30.6      14.6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.