Move to Jagran APP

Jharkhand: हजारीबाग में अपराधियों ने आलू व्यापारी से लूटे सात लाख, किसान को मारी गोली

किसानों से आलू की खरीद करने जा रहे इचाक थाना क्षेत्र के दरिया निवासी नवल गुप्ता से शुक्रवार की सुबह सात लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिए। लूटपाट के बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने एक किसान अशोक मेहता को गोली मार दी। अशोक मेहता...

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM (IST)
Jharkhand: हजारीबाग में अपराधियों ने आलू व्यापारी से लूटे सात लाख, किसान को मारी गोली
हजारीबाग में अपराधियों ने आलू व्यापारी से लूटे सात लाख। जागरण

हजारीबाग (जासं) । किसानों से आलू की खरीद करने जा रहे इचाक थाना क्षेत्र के दरिया निवासी नवल गुप्ता से शुक्रवार की सुबह सात लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिए। लूटपाट के बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने एक किसान अशोक मेहता को गोली मार दी। अशोक मेहता के छाती में गोली लगी है और गंभीर हालत में उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया है। जानकारी के मुताबिक आलू व्यापारी नवल गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से आलू किसान को पैसे देने के लिए जा रहे थे।

prime article banner

इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। करीब सात लाख की राशि उनसे लूट ली। अपराधियों के भागने के क्रम में नवल गुप्ता ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता  देख   एक अपराधी ने अचानक गोली चला दी। गोली अशोक मेहता के छाती में लगी है। वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के और ग्रामीण वहां जुटने लगे। ग्रामीणों को आता देखकर अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.