Hazaribagh Corona Cases: हजारीबाग में आज 04 कोरोना पॉजिटिव, 01 महिला भी; जानें ताजा हाल
Corona Hazaribagh झारखंड में शनिवार को 40 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 563 पर पहुंच गया है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में शनिवार को 72 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 595 पर पहुंच गया है। आज एक साथ सबसे अधिक 43 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। जबकि हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4 नए मामले की पहचान की गई है। धनबाद में भी आज एक दिन में रिकॉर्ड 13 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। राज्य के 24 वां जिला साहिबगंज में भी कोरोना संक्रमित एक मरीज की पुष्टि हुई है। इस तरह पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमण फैल गया है। आज पाकुड़ में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।
एक महिला सहित चार नए संक्रमित मरीज मिले
हजारीबाग जिला में प्रवासियों के आगमन के साथ कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को जिला में एक महिला सहित चार नए संक्रमित मिलने से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 69 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 20 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है। जानकारी के मुताबिक आज मिले नए कोरोना मरीजों में सदर प्रखंड के बड़ासी निवासी 29 वर्षीय महिला, टाटीझरिया प्रखंड के भराजो निवासी 20 वर्षीय एवं 38 वर्षीय दो युवक एवं बरकट्ठा निवासी 41 वर्षीय अधेड़ हैं। महिला दिल्ली से हजारीबाग आई थी।
टाटीझरिया के मरीजों को वहां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में हैं। जबकि बाकी के दो मरीज सिलवार पॉलिटेक्निक कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में हैं। संक्रमित मरीज की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सभी संक्रमित मरीजों को सेंटर से आरोग्यम कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया प्रारंभ दी गई थी। साथ ही संक्रमित मरीजों की कांटैक्ट व ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही थी।