Move to Jagran APP

Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 191; जानें ताजा हाल

Hazaribagh Coronavirus झारखंड में रविवार को 23 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 4 मामले गिरिडीह में गढ़वा में 4 और हजारीबाग में 2 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 05:02 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 191; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 191; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Hazaribagh झारखंड में रविवार को 23 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें गढ़वा तथा गिरिडीह के चार-चार, पूर्वी सिंहभूम के 4, हजारीबाग, लोहरदगा, कोडरमा तथा सरायकेला खरसावां के दो-दो तथा बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम तथा रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2381 पर पहुंच गया है। आज प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज रांची के निजी अस्‍पताल में भर्ती था। यह साहिबगंज का रहने वाला है। वह अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहा था। आज उसकी मौत के बाद पॉजिटिव टेस्‍ट रिपोर्ट मिली है।

loksabha election banner

झारखंड में रविवार को मिले 23 कोरोना पॉजिटिव

  1. गिरिडीह : 04
  2. गढ़वा : 04
  3. जमशेदपुर : 04
  4. हजारीबाग : 02
  5. लोहरदगा : 02
  6. कोडरमा : 02
  7. सरायकेला : 02
  8. बोकारो : 01
  9. पश्चिम सिंहभूम : 01
  10. रांची : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.