Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज BSF के 09 जवान, 13 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Hazaribagh Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 403 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज रांची में सबसे अधिक 198 नए मामले सामने आए हैं।
हजारीबाग, जासं। Hazaribagh Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 403 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज रांची में सबसे अधिक 198 नए मामले सामने आए हैं। इधर हजारीबाग में आज बीएसएफ के 9 जवान सहित जिले में 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हजारीबाग जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को रांची के एक निजी अस्पताल से मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक जहां बीएसएफ मेरु के नौजवानों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
वहीं कटकमदाग प्रखंड के रेवाली कूद निवासी 50 वर्षीय अधेड़ के संक्रमित होने की गई है। जबकि चौपारण प्रखंड के सात थाना कर्मी पांच प्रखंड कर्मी एवं एक डॉक्टर के संक्रमण की पुष्टि की गई है वही जिले के सर्किट हाउस के कर्मियों की जांच में दो कर्मी के संक्रमण की पुष्टि जांच रिपोर्ट में की गई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमण का आंकड़ा 521 मरीजों तक पहुंच चुका है हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 272 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। हालांकि अब तक आठ संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में गुरुवार को मिले 403 कोरोना मरीज, 2 मौत
- रांची : 198
- धनबाद : 33
- जमशेदपुर : 30
- पलामू : 20
- हजारीबाग : 13
- रामगढ़ : 09
- लोहरदगा : 03