Jharkhand: हरियाणा में पकड़े गए हंटरगंज के 5 अफीम तस्कर, गांव में मची खलबली...
Chatra News Jharkhand News चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के पांच युवक अफीम के साथ हरियाणा में गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद हुआ है। इन्हें सिरसा जिले में नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दबोच लिया।
चतरा, जेएनएन। Chatra News, Jharkhand News झारखंड के चतरा से बड़ी खबर है। यहां के अफीम तस्करों को हरियाणा में दबोचा गया है। जानकारी के मुताबिक चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के पांच युवक अफीम के साथ हरियाणा में गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में रक्सी गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र आशीष यादव, राजेंद्र पासवान का पुत्र आदित्य पासवान, जगदीश यादव का पुत्र अरुण कुमार यादव, राजू यादव के पुत्र मुकेश यादव और जुगेस यादव का पुत्र हिरामण यादव शामिल हैं।
जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि पांचों युवक अफीम लेकर यहां से निकले थे। इसी क्रम में सिरसा जिले में नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। सूत्रों ने बताया कि तस्करों की संख्या छह थी। लेकिन उनमें से एक छापेमारी दल को चकमा देकर चंपत हो गया।
होमगार्ड बहाली को लेकर महिला प्रतिभागियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू
होमगार्ड बहाली को लेकर सोमवार से महिला प्रतिभागियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 2067 महिलाओं ने आवेदन किया है। गृह रक्षक बहाली की यह प्रक्रिया पिछले 12 मार्च से चल रही है। 12 से लेकर 22 मार्च तक पुरुष प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया चली।
उसके बाद 23 एवं 24 मार्च को महिलाओं के नवनामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। 23 मार्च को सात प्रखंडों की प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। शेष पांच प्रखंड के प्रतिभागी बुधवार को किस्मत आजमाएंगी। बहाली की प्रक्रिया पारदर्शी हो, इसके लिए उपायुक्त दिव्यांशु झा एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा कमान को अपने हाथों मे रखे हुए हैं। बहाली प्रक्रिया के लिए दंडाधिकारी और पुलिस के अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो। डीसी और एसपी स्वयं नामांकन प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं।