Move to Jagran APP

Happy Birthday Hemant Soren: 45 के हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पीएम मोदी-ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

Happy Birthday Jharkhand CM Hemant Soren ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए लिखा है कि झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्‍मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 05:21 PM (IST)
Happy Birthday Hemant Soren: 45 के हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पीएम मोदी-ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
Happy Birthday Hemant Soren: 45 के हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पीएम मोदी-ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज 45 साल के हो गए। आज उनके जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी समेत कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस-राजद के साथ झारखंड में महागठबंधन की सरकार चला रहे हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि झारखंड के मुख्‍यमंत्री को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं। ईश्‍वर उन्‍हें एक स्‍वस्‍थ जीवन प्रदान करे। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए लिखा है कि झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्‍मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

loksabha election banner

झारखंड की राजनीति में ट्विटर वार के जरिये हलचल मचाए भाजपा नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी उन्‍हें बधाई दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आप स्वस्थ व निरोगी हों ऐसी कामना करता हूं। झारखंड से राज्‍यसभा के पूर्व सांसद परिमल नथवानी ने ट्विटर पर लिखा है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं भगवान द्वारकाधीश से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको बहुत लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दे। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बधाई संदेश देते हुए लिखा है, झारखंड के मुुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्‍मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप पर खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र मिले।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने कहा है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और आनंददायी जीवन प्रदान करें, शुभकामनाएं। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने संदेश देते हुए लिखा है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से कामना है कि आप हमेशा स्वास्थ्य रहें एवं झारखंड की सेवा करते रहें।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी बधाई दी है। लिखा है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ। इसके अलावा राज्‍य के अन्‍य मंत्रियों-विधायकों बन्‍ना गुप्‍ता, जगन्‍नाथ महतो, अम्‍बा प्रसाद आदि ने भी मुख्‍यमंत्री को जन्‍मदिन की बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.