पुलिस के तेवर से आमजनों में खुशी, अमन चैन के प्रति जगा विश्वास
क्षेत्रीय जनविकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष दयानंद मिश्रा ने कहा कि रांची सहित राज्यभर में लगातार उग्रवादियों की गिरफ्तारी और कुख्यात उग्रवादियों के एनकाउंटर से आम जनों में जबर्दस्त खुशी की लहर है। पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
रांची,जागरण संवाददाता। क्षेत्रीय जनविकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष दयानंद मिश्रा ने कहा कि रांची सहित राज्यभर में लगातार उग्रवादियों की गिरफ्तारी और कुख्यात उग्रवादियों के एनकाउंटर से आम जनों में जबर्दस्त खुशी की लहर है। पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसे लेकर परिषद पुलिस की प्रशंसा करती है। सप्ताह के अंदर तीन कुख्यात उग्रवादियों के खात्मे से लोगों मे प्रसन्नता है। यह एक बड़ी उपलब्धि है जो संदेश देती नजर आ रही है कि असमाजिक तत्व शांति की राह अपनाएं अन्यथा अस्तित्व को समाप्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बढती अपराधिक धटनाएं लोगों को चिंतित कर रही थीं और पुलिस के तरफ से कोई सक्षम कारवाई देखने को नहीं मिल रही थी। पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने न सिर्फ अपराधियों को वक्त रहते सुधरने की हिदायत दी बल्कि उन्होंने अपने एक्शन से अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। दीपक यादव, जीदन गुड़िया, पुनई उरांव का हाल देख पुन: सक्रियता का ख्बाव देख रहे अपराधियों के क् लिए भयंकर झटका है। पुलिस के तेवर इसी तरह से बना रहे तो राज्य मे अशांति का माहौल बनाने की सोच कोरी कल्पना ही साबित होगी।