Move to Jagran APP

Haji Hussain Ansari Died: मंत्री हाजी हुसैन के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, नेताओं ने जताई संवेदना

Haji Hussain Ansari Died झारखंड में कोरोना संक्रमित एक मंत्री की मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की शनिवार को मौत की खबर आई है। उनका रांची के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 09:25 PM (IST)
Haji Hussain Ansari Died: मंत्री हाजी हुसैन के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, नेताओं ने जताई संवेदना
झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई।

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमित रहे एक मंत्री की मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की शनिवार को मौत के बाद राजनीतिक गलियारे में मातम पसर गया। वे देवघर के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। बीते दिन कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनका रांची के मेदांता अस्‍पताल में इलाज चल रहा था।

loksabha election banner

मंत्री हाजी हुसैन के निधन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। सीएम ने ट्विटर पर जारी संदेश में लिखा- सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ।हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाजी हुसैन अंसारी साहब के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे सरल स्वभाव वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

इधर झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने मंत्री हाजी हुसैन की मौत पर संवेदना प्रकट किया है। रघुवर ने लिखा- झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन की दुखद सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। झारखंड सरकार के मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने अपने शोक संदेश में लिखा- झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन झारखंड और मेरे लिए के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं, इस दुखद घटना ने दिल को झकझोर कर रख दिया हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे।ॐ शांति।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका असमय जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी यादें हमेशा जेहन में रह जाएंगी। कहा, मेरे विधायक बनने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि चुनाव में स्थितियां प्रतिकूल थी और चुनाव प्रचार के अंतिम कुछ घंटे बचे थे। हाजी साहब को जब इस बात की जानकारी हुई तो बगैर मुझे बताएं वह मेरे क्षेत्र में आए और लोगों को मेरे प्रति विश्वास दिलाया और मुझे वोट करने की अपील की।

इस घटना की सूचना से मर्माहत हूं। स्व. हाजी हुसैन अंसारी सर्वसुलभ जन प्रिय नेता होने के साथ-साथ मेरे प्रिय साथी भी थे। संगठन एवं जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहने वाला झारखंड के सच्चे नेता आज हमारे बीच नहीं है। अंसारी का निधन हमारी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके शोक संतप्त परिवार जनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सहनशक्ति मिले तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।-शिबू सोरेन

हाजी हुसैन अंसारी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन सरल, सहज एवं सादा रहा है। वह पार्टी के अभिभावक एवं नेता होते हुए भी सबके लिए सहज उपलब्ध रहते थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने अपना अभिभावक खोया है और समाज ने सही मायने में एक सच्चा इंसान को खोया है। - सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव सह प्रवक्ता, केंद्रीय समिति, झामुमो।

सूचना से शोक संतप्त हूं। सादा जीवन-उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले हाजी हुसैन अंसारी का सम्पूर्ण जीवन आम जनों के लिए ही समर्पित रहा। उनके लंबे राजनीतिक जीवन से हमें प्रेरणा मिलती रहेगी। -विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव सह प्रवक्ता, केंद्रीय समिति, झामुमो।

हाजी साहब से मेरे आत्मीय और व्यक्तिगत संबंध थे। सदैव उनका सानिध्य मुझे प्राप्त होता रहा था। विधानसभा में भी जनहित के मामलों में उनसे परामर्श लेता रहता था। उनका ऐसे जाना बेहद दुखद है। बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी साहब के निधन की खबर सुनकर आहत हूूं। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सुदेश कुमार महतो, विधायक सह केंद्रीय अध्यक्ष, आजसू - हाजी हुसैन अंसारी सहज एवं सरल स्वभाव के नेता थे। उन्होंने हमेशा झारखंड के लोगों की सेवा की। उनका निधन झारखंड के लिए क्षति है।- चंद्रपकाश चौधरी, सदस्य, लोकसभा 

हाजी हुसैन अंसारी लंबे समय से राजनीतिक भूमिका में रहते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े थे। झारखंड राज्य गठन में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका थी। उनके निधन से राजनीतक, सामाजिक क्षेत्र को क्षति पहुंची है। लंबोदर महतो, विधायक - हाजी साहब के निधन से झारखंडवासियों ने एक कुशल एवं सुलझे हुए नेता को खो दिया है। झारखंड की राजनीति में अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता, जदयू।

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री

झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की दुखद सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।- रघुवर दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा

प्रदेश ने सहज, सरल और मिलनसार राजनीतिक व्यक्तिव को खो दिया। भगवान उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करें। दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.