Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस को गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड Ranchi News

Jharkhand. भारत सरकार ने पूरे देश से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया। झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश कुमार झा कर रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:42 PM (IST)
झारखंड पुलिस को गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड Ranchi News
झारखंड पुलिस को गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। Governance Now Digital Transformation Award - झारखंड पुलिस को नई दिल्ली के एक होटल में समारोह में गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। भारत सरकार ने पूरे देश से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिया। झारखंड पुलिस का प्रतिनिधित्व विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश कुमार झा कर रहे थे, उन्होंने ही पुरस्कार ग्रहण किया।

loksabha election banner

केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से डिजिटल इंडिया ब्रिंगिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान के लिए कुल 300 आवेदन अधिकृत ज्यूरी को मिली थी। इसकी शॉर्ट लिस्ट की गई। शॉर्ट लिस्ट के बाद ज्यूरी ने सभी नामांकन पर सावधानी पूर्वक विश्लेषण व विचार किया। झारखंड पुलिस की प्रविष्टि में आम जनता व पुलिस के लिए तैयार विभिन्न प्रकार के डिजिटल एप्लिकेशन की जानकारी दी गई थी, जिसे ज्यूरी ने सराहा और इसे पुरस्कृत करने के लिए चयन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.