Move to Jagran APP

Monsoon Updates: बादलों ने कहा है कि ये साल अच्छा है, इस वर्ष अच्छी फसल के आसार

Jharkhand Monsoon Weather Updates. इस वर्ष मानसून मेहरबान है। अब तक लगभग सामान्य बारिश हुई है। धान की रोपाई की स्थिति पिछली साल से बेहतर देखी जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 12:34 PM (IST)
Monsoon Updates: बादलों ने कहा है कि ये साल अच्छा है, इस वर्ष अच्छी फसल के आसार
Monsoon Updates: बादलों ने कहा है कि ये साल अच्छा है, इस वर्ष अच्छी फसल के आसार

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना काल में छाई नकारात्मकता के बीच बादलों से गिरती फुहारें किसानों में उत्साह का संचार कर रही हैं। मानसून की समय पर दस्तक और पिछले एक माह में राज्य में हुई बारिश से इस साल खरीफ की अच्छी फसल के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे राज्य में मुख्य फसल धान समेत अन्य फसलों की बुआई तेजी पकडऩे लगी है। अब तक राज्य में धान समेत मक्का, दलहन, तेलहन और मोटे अनाज की 20 फीसद बुआई हो चुकी है। जबकि गत वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा महज 10 फीसद के आसपास था।

loksabha election banner

बता दें कि झारखंड में गत दो वर्षों से बारिश की स्थिति अपेक्षानुरूप न रहने के कारण धान समेत अन्य फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। राज्य में सबसे बेहतर स्थिति वर्ष 2017-18 में देखी गई थी। मानसून ने साथ दिया तो धान की फसल 51.31 लाख एमटी तक पहुंच गई थी। इस बार जुलाई में मानसून ने साथ दिया तो यह इतिहास दोबारा दोहराया जा सकता है।

झारखंड में धान की बुआई जुलाई माह में जोर पकड़ती है। तैयार बिचड़े को खेतों में लगाने का कार्य इसी माह किया जाता है। राज्य के 13 जिलों में बुआई का कार्य तेजी पकड़ चुका है जबकि उत्तरी छोटानागपुर के सात जिलों और पलामू अपेक्षाकृत कुछ सुस्त दिखाई दे रहा है। गत वर्ष 17 जुलाई तक एक दर्जन राज्यों में धान की बुआई का कार्य तक नहीं शुरू हुआ था।

औसत वर्षा की बात करें तो एक जून से छह जुलाई तक पूरे राज्य में 248 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है जो कि सामान्य तौर पर इस दौरान होने वाली बारिश से महज तीन फीसद कम है। हालांकि बारिश की स्थिति सभी जिलों में सामान्य नहीं रही है। राज्य के नौ जिलों में सामान्य से खासी कम बारिश हुई है। इनमें देवघर, गुमला, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह शामिल हैं। लेकिन आने वाले समय में बारिश की स्थिति को जो आकलन किया जा रहा है उससे इन जिलों की भरपाई हो जाएगी।

राज्य में खेती की स्थिति

फसल    लक्ष्य     आच्छादन    प्रतिशत

धान     1800.00     234.082    13

मक्का    312.56      171.719    54.94

दलहन    612.00     121.298     19.79

तेलहन   60.00         16.805     28.01

मोटा अनाज  42.00      3.256     7.75

कुल       2827.46     568.65     20.11

नोट : आच्छादन के आंकड़े हजार हेक्टेयर में हैं।

जून से छह जुलाई तक वर्षा की स्थिति

जिला   वास्तविक वर्षा   सामान्य वर्षा  विचलन

बोकारो     248.3        240.2          3

चतरा      235.5         224.1          5

देवघर      92.2         246.0         -62

धनबाद     230.1      274.1         -5

दुमका      254.4       266.4       -5

पूर्वी सिंहभूम   279.9    303.2      -2

गढ़वा      313.6       184.8      70

गिरिडीह     222.8      250.0     -11

गोड्डा      274.7      229.1      20

गुमला      152.1      281.8        -46

हजारीबाग    261.6     261.5       0

जामताड़ा     259.7       285.3     -9

खूंटी         190.3      281.6      -32

कोडरमा     200.5      230.2       -13

लातोहार     368.5     230.0        60

लोहरदगा     245.9     239.7       3

पाकुड़        174.4      289.6      -41

पलामू        369.3       172.8      114

रामगढ़      228.6      246.1        -7

रांची       216        270           -20

साहिबगंज    202.4     339.8        -40

सरायकेला     225.9      273.7      -17

सिमडेगा       255       308.1       -17

प. सिंहभूम     265.2     264.6      0

कुल            248.1       256.2      -3

पिछले कुछ वर्षों के उत्पादन की ऐसी रही स्थिति

फसल        2015-16     2016-17    2017-18     2018-19     2019-20

धान         2569.411    4869.938    5131.954    2894.101     3499.478

मक्का      287.319      425.244      468.753      302.557    360.262

दलहन      495.134      843.864     871.457      735.223     756.624

तेलहन     188.458      264.012      297.067     228.491      229.992

नोट : उत्पादन हजार मैट्रिक टन में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.