Good News: दशहरा से पहले बिजली कर्मियों को बड़ी खुशखबरी... सरकार ने लिया बड़ा फैसला...
Good News ऊर्जा विकास निगम के कर्मियों के लिए सरकार की ओर से अच्छी खबर आई है। दुर्गापूजा के पहले मिलेगा उनका ओवरटाइम बकाया देने का फैसला किया गया है। स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन सरकार के इस निर्णय से उत्साहित है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Good News ऊर्जा विकास निगम के कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। निगम दुर्गापूजा के पहले लंबित ओवरटाइम बकाया का आधा राशि यानी 50 प्रतिशत भुगतान कर सकता है। स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन और ऊर्जा विकास निगम के महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि तृतीय वर्ग में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की प्रोन्नति पर भी प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रबंधन ने मकान भाड़ा से संबंधित आदेश शीघ्र निर्गत करने की जानकारी दी है।
हमारे दिल में रहेंगे हाजी साहब के आदर्श - हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और विचार सदैव हमारे दिलों में रहेंगे। संगठन, राज्य और देश स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी द्वारा समाज और राज्य के विकास में मिले योगदान एवं कार्यों को हमेशा याद रखेगा।
सीएम हेमंत ने कहा कि वे सरल, सर्वसुलभ और दृढ़ विश्वास वाले जननेता थे। उनकी सोच राज्य के गरीब,आदिवासी, दलित एवं पिछड़े सहित सभी वर्गों के कल्याणा की थी। सादा जीवन-उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी का संपूर्ण जीवन आमजनों के लिए ही समर्पित था। उनकी कमी पूरी नही की जा सकती, परंतु उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर मजबूत, खुशहाल एवं विकसित झारखंड का निर्माण किया जा सकता है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद एवं समाजसेवी विनोद पांडेय ने भी स्वर्गी. हाजी हुसैन अंसारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।