Move to Jagran APP

Jharkhand: 15 दिनों पहले बेड की थी मारामारी, अब आधे से अधिक हैं खाली...

Good News for Jharkhand People राज्य में 15 दिनों पहले कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ने से कई मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे। राज्य सरकार जितने नए बेड का इंतजाम करती थी उससे कई गुना अधिक नए मरीज मिल रहे थे। लेकिन अब हालात सुधरे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 06:10 PM (IST)
Good News for Jharkhand People: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कई मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Good News for Jharkhand People राज्य में 15-20 दिनों पहले अस्पतालों में बेड को लेकर मारामारी की स्थिति थी। कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ने से कई मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे। राज्य सरकार जितने नए बेड का इंतजाम करती थी, उससे कई गुना अधिक नए मरीज मिल रहे थे। लेकिन अब हालात सुधरे हैं। कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आने से जहां मरीजों की संख्या घटकर आधी से भी कम हो गई है, वहीं अब बेड भी खाली हो गए हैं। वर्तमान में आधे से अधिक बेड खाली हैं। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में वर्तमान में कुल 25,769 बेड उपलब्ध हैं। इनमें वर्तमान में 11,364 बेड भरे हैं, जबकि 14,405 बेड खाली हैं। यह 20 मई तक की स्थिति है। कुल खाली बेड में 8,093 सामान्य बेड, 4,814 ऑक्सीजन बेड तथा 1,498 आइसीयू बेड शामिल हैं। इनमें प्राइवेट एवं सरकारी बेड सभी शामिल हैं। रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद आदि शहरों में भी बेड खाली हैं। बता दें कि राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या एक समय बढ़कर एक समय 61 हजार हो गई थी। अब ऐसे मरीजों की संख्या घटकर 20 मई तक 26,511 हो गई है।

किस तरह कितने बेड भरे, कितने खाली

श्रेणी - कुल बेड - भरे हुए बेड - खाली

  • सामान्य बेड 12,518 4,425 8,093
  • ऑक्सीजन बेड (सिलेंडर) 4425 2085 2,340
  • ऑक्सीजन बेड (पाइपलाइन) 4,449 2,848 1,601
  • ऑक्सीजन बेड (कांस्ट्रेटर) 1,277 404 873
  • आइसीयू बेड (हाई फ्लो नेजल कैनुला) 482 337 145
  • आइसीयू बेड (बीआइपीएपी सीपीएपी) 369 275 94
  • आइसीयू (वेंटिलेटर) 909 410 499
  • आइसीयू (बिना वेंटिलेटर, एनआइवी) 1340 580 760

कुल बेड 25,809 11,364 14,305

किस जिले में कितने बेड भरे कितने खाली

जिला -कुल सामान्य बेड - भरे हुए - कुल ऑक्सीजन बेड - भरे हुए - कुल आइसीयू- भरे हुए

  1. बोकारो 527 158 617 460 101 93
  2. चतरा 510 15 240 04 16 00
  3. देवघर 555 246 225 436 191 406 259
  4. धनबाद 592 150 629 209 274 200
  5. दुमका 615 04 145 26 30 30
  6. पूर्वी सिंहभूम 687 116 1,025 764 178 146
  7. गढ़वा 608 55 133 05 36 00
  8. गिरिडीह 505 17 347 80 51 35
  9. गोड्डा 324 18 177 29 77 33
  10. गुमला 688 31 303 54 45 10
  11. हजारीबाग 263 27 475 252 141 48
  12. जामताड़ा 406 10 112 36 536 41
  13. खूंटी 236 12 133 46 31 05
  14. कोडरमा 438 40 157 76 06 00
  15. लातेहार 107 12 61 13 24 00
  16. लोहरदगा 496 88 162 30 76 05
  17. पाकुड़ 396 01 176 16 17 00
  18. पलामू 528 27 379 166 50 31
  19. रामगढ़ 143 24 343 86 40 26
  20. रांची 1670 278 3,171 2,574 821 630
  21. साहिबगंज 151 02 224 35 55 03
  22. सरायकेला 923 167 199 72 24 22
  23. सिमडेगा 648 74 87 169 39 34 06
  24. पश्चिमी सिंहभूम 502 66 337 74 32 18

नोट : सभी आंकड़े 20 मई तक के हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.