Gold Silver Rate: शादियों के सीजन से पहले क्या है सोने-चांदी का भाव, जानें रांची में आज का रेट
Gold Silver Rate Today रांची के सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश बताते हैं कि लगन में सोने में तेजी आती है। मगर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक बार फिर से बाजार में संकट के बादल नजर आ रहे हैं।
रांची, जासं। Gold Silver Rate Today इस महीने शादियों का शुभ मुहूर्त है। मगर इससे पहले सोने के भाव में तेजी-मंदी का रुख देखने को मिल रहा है। सोने के साथ चांदी का भाव भी ऊपर-नीचे हो रहा है। रांची में शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,200 रुपये है। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 45,000 रुपये है। पिछले एक महीने में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे ज्यादा एक मार्च को 46,620 रुपये प्रति 10 ग्राम था। रांची में चांदी की चमक बढ़ी है।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को चांदी के भाव में 500 रुपये की तेजी आई है। रांची में चांदी प्रति किलो 68 हजार रुपये किलो है। वहीं शुक्रवार को इसका भाव 67,500 रुपये किलो था। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश बताते हैं कि लगन में सोने में तेजी आती है। मगर कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से बाजार में संकट के बादल नजर आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के लगातार फैलाव से कई शादियां फिर से टल सकती हैं। इसके साथ ही लोगों के पॉकेट पर बाजार के भय का सीधा असर पड़ रहा है। इसका असर सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण का स्तर कम होते ही बाजार में सुधार होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद बाजार में सोने के आयात में बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
22 कैरेट सोना का भाव शुक्रवार को 44600 रुपये प्रति दस ग्राम था। इससे पूर्व 31 मार्च को सोना रांची में 44000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोना का भाव कम हुआ है। 17 फरवरी को इसी वर्ष सोना का रेट 47000 रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी की कीमत पिछले एक से डेढ़ महीने के मुकाबले कम हुआ है। 16 फरवरी को चांदी 72500 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।