गर्भवती पत्नी को स्कूटी से लेकर ग्वालियर गए धनंजय इंडिगो के विमान से पहुंचे रांची, चेहरे पर दिखी खुशी
Godda Man Dhananjay Manjhi अब वे यहां से अपने घर गोड्डा जाएंगे। धनंजय आज दोपहर अपनी पत्नी सोनी हेम्ब्रम के साथ 3 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट पर उतरे।
रांची, जेएनएन। झारखंड के गोड्डा से स्कूटी पर अपनी गर्भवती पत्नी को डीएलएड की परीक्षा दिलाने ग्वालियर गए धनंजय आज इंडिगो की फ्लाइट से रांची पहुंचे। अब वे यहां से अपने घर गोड्डा जाएंगे। धनंजय आज दोपहर अपनी पत्नी सोनी हेम्ब्रम के साथ 3 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद दोनों पति-पत्नी खुश नजर आए।
गोड्डा के धनंजय कुमार हांसदा लगभग 1176 किलोमीटर स्कूटी चलाकर ग्वालियर पहुंचे थे। उन्हें वहां अपनी पत्नी को डीएलएड की परीक्षा दिलाना था। दंपति के ग्वालियर पहुंचने के बाद जब यह बात लोगाें तक पहुंची तो कई लोगों ने उनकी मदद करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद आज दोनों ग्वालियर के एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे। फिर वहां से इंडिगो के फ्लाइट से रांची आए। सुबह में ग्वालियर में एक समाजसेवी ने उनके लिए हवाई अड्डा तक पहुुंचने के लिए कार की व्यवस्था कर दी थी। उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती है।