होली को लेकर उल्लास : शादी के बाद पहली होली मनाने को लेकर उत्साह
जासं रांची बसंत अपने आप में प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में शादी के बाद पहली होली को लेकर लोगों में उत्साह है।
जासं, रांची : बसंत अपने आप में प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में शादी के बाद पहली होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। जो लोग दूसरे शहरों में भी रहते हैं वो भी अपने घर होली मनाने के लिए जरूर आते हैं। यह ऐसा मौका होता है जब ससुराल वालों के साथ ही परिवार से जुड़े दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों से रिश्ता मजबूत करने का मौका मिलता है। वहीं कहीं-कहीं ऐसा रिवाज भी है कि शादी के बाद की पहली होली लड़की अपने मायके में मनाती है। ऐसे में हमने कुछ नव विवाहिता जोड़ों से बात किया और वो जानने की कोशिश की कि वो अपनी पहली होली कैसे मना रहे हैं।
-------------
मायके में मनेगी होली
हमारे यहां मान्यता है कि शादी के बाद लड़की पहली होली मायके में मनाती है। मैं रविवार को अपने मायके जाऊंगी। हमलोगों ने प्राकृतिक रंग से होली खेलने का प्लान बनाया है। मेरे घर में होली पर कई पकवान बनते हैं। इस बार मैं अपने घर में पुआ बनाने में मदद करुंगी। इसके साथ ही मैंने अपने दोस्तों को भी होली खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
ऋचा सिंह व अमित सिंह
---
होली मनाने आएं हैं रांची
अंकित कोकर के सरना कॉलोनी के रहने वाले हैं। वो और उनकी पत्नी नेहा दिल्ली के मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं। शादी के बाद पहली होली पर वो रांची आये हैं। अमित बताते हैं कि होली एक ऐसा मौका होता है जब उनके परिवार के सभी लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं। ऐसे में परिवार के सभी लोगों से नेहा को मिलने का मौका मिलेगा। वो बेहतर तरीके से हमारे परिवार की मान्यता और दोस्तों के बारे में जान सकेगी।
नेहा सिंह और अंकित कुमार
-------------- चल रही विशेष रूप से तैयारी
मैं अपनी पहली होली अपने मायके में मनाने वाली हूं। मेरे पति मर्चेट नेवी में हैं। मगर होली के लिए विशेष रूप से आए हैं। मेरे घर पर होली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हमारे यहां कई रिश्तेदार भी आने वाले हैं। होली ऐसा मौका होता है जब परिवार और दोस्तों से मिलना हो जाता है। मेरे पति को होली काफी पसंद है। इसलिए वो शादी के बाद की पहली होली को लेकर काफी उत्साहित हैं।
जयश्री और आशीष मिश्रा