लड़की ने शादी से किया इन्कार तो प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार Ranchi News
Jharkhand Hindi Samachar. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नाबालिग और आरोपित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
रांची, जासं। ओरमांझी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपित को जेल भेज दिया गया। आरोपित के साथ नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपित फरार है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नाबालिग और आरोपित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपित नाबालिग लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
नाबालिग के पिता से आरोपित ने बातचीत की इस पर पिता ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद नाबालिग लड़की ने भी शादी से इन्कार कर दिया। 23 जून को नाबालिग अपने घर पर अकेले थी। आरोपित उसके घर जबरन घुस गया और नाबालिग से दुष्कर्म किया।
इसके बाद वहां से भाग निकला। नाबालिग के परिजन जब घर लौटे तब इसकी जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजनों के साथ ओरमांझी थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। एफआइआर के बाद पुलिस ने आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पिटाई से मौत
जामताड़ा जिले के मिहिजाम स्थित कुशबेदिया डंगालपड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक शंभू बाउरी की मौत पिटाई से हो गई। वह शनिवार को रेलनगरी चित्तरंजन के डीवी गल्र्स स्कूल के पीछे आउट हाउस में अपनी ब्याहता प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। मारपीट की घटना जहां हुई वह बंगाल का इलाका है।
वहीं शंभू का मकान जहां उसकी मौत हुई वह झारखंड में पड़ता है। जानकारी के अनुसार शंभू का चित्तरंजन की एक विवाहिता के साथ नाजायज संबंध था। इसे लेकर घर पर अक्सरहां कलह हुआ करता था। लॉकडाउन के पहले वह उस महिला को लेकर मुंबई फरार हो गया था, जिसके बाद शंभू की पत्नी ने उक्त महिला और शंभू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।