Move to Jagran APP

खूब ज्ञान बढ़ाएं और देश की सेवा करें: संजय सेठ

हिनू स्थित विद्या विकास समिति के प्रदेश कार्यालय में मेधावी छात्रों का अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 01:43 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 01:43 AM (IST)
खूब ज्ञान बढ़ाएं और देश की सेवा करें: संजय सेठ

जासं, रांची : हिनू स्थित विद्या विकास समिति के प्रदेश कार्यालय में मेधावी छात्रों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि मेधा केवल किताबी ज्ञान से प्राप्त नहीं होता है। इसके लिए पारिवारिक, विद्यालय तथा सामाजिक परिवेश भी सहयोगी होते हैं। सांसद ने कहा कि ज्ञान ऐसी संपत्ति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। हम इसे जितना बांटेंगे वह उतना बढ़ेगा। आप राष्ट्र के भविष्य हैं, आप अपनी ज्ञानरूपी प्रकाश से समाज को प्रकाशित करेंगे। खूब ज्ञान बढ़ाएं और देश की सेवा करें। जीवनपर्यत हो मेधा का विकास तभी सार्थक

loksabha election banner

विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि मेधा का विकास जीवनपर्यन्त हो तभी वह सार्थक है। मर्मयुक्त मेधा से जीवन में सफलता एवं सार्थकता प्राप्त होती है। प्रतिभा का सम्मान करने से प्रतिभावान छात्रों का मनोबल बढ़ता है, आगे चलकर वे समाज में कीर्तिमान स्थापित करते हैं जिससे राष्ट्र गौरवान्वित होता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने स्वामी विवेकानंद की उक्ति - उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए को याद दिलाया। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे भैया-बहन संस्कार एवं अनुशासन को आधर मानकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही उनका सर्वांगीण विकास होगा। 42 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मौके पर सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक पाने वाले झारखंड में प्रथम दो छात्र-छात्राएं सहित 42 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप चांदी का सिक्का, रामचरित मानस एवं तुलसी का पौधा दिया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्र सह संघचालक देवव्रत पाहन, प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह, विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, सह मंत्री ज्वाला तिवारी, अखिलेश कुमार, फूल सिंह, अमरकांत झा, नीरज कुमार लाल, तुलसी ठाकुर, डॉ. रामकेश पांडेय आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.