पति ने की गिरी हुई हरकत, पत्नी ने थाने पहुंच दिया ऐसा बयान कि मच गया हड़कंप...
Garhwa News Jharkhand News उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बिंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखंड़ निवासी मोहम्मद नेसार की पुत्री कासमी खातून की शादी वर्ष 2013 में गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी अलाउद्दीन के पुत्र उम्मत रसूल के साथ हुई थी।
गढ़वा, जेएनएन। Garhwa News, Jharkhand News अपनी पांच वर्षीया बेटी को पति की चंगुल से मुक्त कराने के लिए कासमी खातून दर दर की ठाेकरें खा रही है। उसके पति ने बच्ची को उससे छिन लिया है। सोमवार को उसने गढ़वा थाना में बच्ची को वापस दिलाने के लिए आवेदन देकर गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बिंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखंड़ निवासी मोहम्मद नेसार की पुत्री कासमी खातून की शादी वर्ष 2013 में गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी अलाउद्दीन के पुत्र उम्मत रसूल के साथ हुई थी।
दो वर्ष बाद दंपती को एक बच्ची हुई। इसके बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि उम्मत रसूल ने कासमी खातून को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके पश्चात कासमी खातून बच्ची को लेकर मायके में जाकर रहने लगी। कासमी खातून ने बताया कि पति की प्रताड़ना के कारण विगत दो वर्ष से ससुराल में आनाजाना बंद हो गया है। उसने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के धंगरडीहा में उसके मायके के लोग रहते हैं।
फरवरी 2021 में उसका पति उम्मत रसूल वहां जाकर पांच वर्षीया बच्ची को उससे छिनकर अपने साथ ले गया।बाद में लोगों के समझाने पर बच्ची को उसे वापस किया। लेकिन दो अप्रैल 2021 को वह गढ़वा बाजार में आई थी। तब उम्मत रसूल ने उससे बच्ची को छीन कर ले गया।
महिला ने बताया कि उसकी बच्ची अक्सर बीमार रहती है। उसे जानकारी मिली है कि बच्ची का सही तरीके से देखभाल नहीं हो रहा है। उसने बताया कि बच्ची को वापस पाने के लिए फरठिया के मुखिया समेत कई लोगों से गुहार लगा चुकी है। लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा है।