Move to Jagran APP

Coronavirus Update: गढ़वा में मिला कोरोना का पहला मरीज, झारखंड के 8 जिले चपेट में; जानें ताजा हाल

Garhwa Jharkhand Coronavirus News Update कोविड 19 के संक्रमण से गढ़वा जिला भी अछूता नहीं रहा। जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 02:30 AM (IST)
Coronavirus Update: गढ़वा में मिला कोरोना का पहला मरीज, झारखंड के 8 जिले चपेट में; जानें ताजा हाल
Coronavirus Update: गढ़वा में मिला कोरोना का पहला मरीज, झारखंड के 8 जिले चपेट में; जानें ताजा हाल

गढ़वा, जासं। Garhwa Jharkhand Coronavirus News Update  कोविड 19 के संक्रमण से गढ़वा जिला भी अछूता नहीं रहा। जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार  जिला मुख्यालय का एक अधेड़ व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित एक रिश्तेदार को लेकर  रांची के लेक व्यू अस्पताल में इलाज कराने गया था। उक्त अस्पताल में  31 मार्च से 16 अप्रैल तक भर्ती रहा एक अन्य मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रांची जिला प्रशासन सक्रिय हुआ।

loksabha election banner

अस्पताल का रिकॉर्ड खंगालने पर मालूम हुआ कि गढ़वा का एक मरीज भी वहां भर्ती था, जिसे अस्पताल स छुट्टी दे दी गई थी। उसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की संभावना थी। तब रांची जिला प्रशासन ने उपायुक्त गढ़वा को इसकी सूचना दी। इसके पश्चात गढ़वा की रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय हुई और 20 अप्रैल की रात रांची से लौटे बीमार युवक, उसके साथ गया मामा तथा परिवार के महिला, पुरुषों समेत सभी सात लोगों को सदर अस्पताल लाकर स्वाब सैंपलिंग कराया गया था।

इसके पश्चात उक्त सभी को होम आइसोलेट कर पुलिस का पहरा लगाया गया था। बुधवार की देर शाम कोरोना पाजिटिव होने की खबर से लोग सकते हैं। रांची से गढ़वा आने के बाद वह किन किन लोगों के सम्पर्क में आया इसकी जांच शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.