गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हादसा, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर फटने से जवान घायल Garhwa News
Garhwa Independence Day 2020 सूचना पाकर भंडरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार अन्य जवानों के साथ घायल के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे व घटना की जानकारी ली।
भंडरिया (गढवा), जासं। Garhwa Independence Day 2020 गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के हेसातु में स्थापित पुलिस पिकेट में झंडोतोलन के उपरांत अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के फटने से पिकेट में पदस्थापित जवान भक्त बहादुर घायल हो गया। तत्काल उपचार के लिए उन्हें अन्य जवानों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंडरिया लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।
घायल जवान भक्त बहादुर ने बताया कि पिकेट में झंडोतोलन के दौरान सलामी देने के बाद क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलना था। सशस्त्र गृह से जैसे ही उन्होंने हथियार उठाया, इसी क्रम में एके 47 में लगा युबीजीएल फट गया। इसकी चपेट में आकर वे घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ की हथेली बुरी तरह से जख्मी हो गई।
उक्त घटना की सूचना पाकर भंडरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार अन्य जवानों के साथ घायल के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे व घटना की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों द्वारा घायल जवान को रेफर करने के बाद तत्परता दिखाते हुए वाहन आदि की व्यवस्था की। बाद में वे घटना स्थल हेसातु के लिए रवाना हो गए।