Move to Jagran APP

Garhwa Corona Update: गढ़वा में 04 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले, अबतक 95; जानें ताजा हाल

झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 9 पॉजिटिव केस सिमडेगा में मिले हैं। आज फिर गढ़वा में 4 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 09:44 PM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में 04 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले, अबतक 95; जानें ताजा हाल
Garhwa Corona Update: गढ़वा में 04 कोरोना पॉजिटिव फिर मिले, अबतक 95; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को 22 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 9 पॉजिटिव केस सिमडेगा में मिले हैं। आज फिर गढ़वा में 4 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। इन सभी का 15 जून को सैंपलिंग किया गया था। संक्रमितों में एक सीआरपीएफ का जवान है, जो उत्तर प्रदेश का रहनेवाला बताया गया है। जबकि संक्रमित मिले अन्य तीन प्रवासी मजदूर हैं। वे सभी मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह के रहनेवाले हैं। उक्त सभी मुखदेव उच्च विद्यालय करमडीह स्थित क्वारेन्टाइन सेंटर में रखे गए थे। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमितों की  संख्या 95 हो गई है। इनमें 85 कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

loksabha election banner

झारखंड में गुरुवार को मिले 22 कोरोना संक्रमित

  1. सिमडेगा : 09
  2. गढ़वा : 04
  3. रांची : 02
  4. लातेहार : 02
  5. गुमला : 02
  6. रामगढ़ : 01
  7. हजारीबाग : 01
  8. लोहरदगा : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.