Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 39 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Garhwa Jharkhand Coronavirus News update झारखंड में मंगलवार को 373 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 106 कोरोना संक्रमित मिले।
रांची, जेएनएन। Garhwa Coronavirus News update झारखंड में मंगलवार को 373 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 106 कोरोना संक्रमित मिले। आज के ताजा मामलों में पाकुड़ में 65, गढ़वा में 39, गोड्डा में 35, लातेहार में 19, साहिबगंज में 17, धनबाद में 16 और सरायकेला खरसावां में 12 नए मामले सामने आए हैं। आज राज्य में कोरोना से 06 मरीजों की मौत हो गई। सरायकेला में 2, जमशेदपुर में 2, रांची में एक और धनबाद में आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6200 के पार पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 74 हो गई है। आज 107 मरीज काेरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं।