Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 3 कोरोना मरीज, तीनों प्रवासी मजदूर; जानें ताजा हाल
गढ़वा में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से तीन कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। यहां कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 55 पर पहुंच गया है।
गढ़वा, जेएनएन। गढ़वा जिले में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर शाम सदर प्रखंड के दुबे मरहटिया पंचायत में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी प्रवासी मजदूर हैं,जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण व सैंपलिंग के बाद दूबे मरहटिया मध्य विद्यालय स्थित क्वारेन्टाइन केंद्र में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हो चुकी है। इनमें 29 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इधर, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित युवकों को दूबे मरहटिया क्वारेन्टाइन केंद्र से कोविड अस्पताल मेराल में शिफ्ट किया गया।
इधर झारखंड में आज दिनभर में कुल 30 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक गुमला में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पश्चिमी सिंहभूम में 4, हजारीबाग में 3, धनबाद में 3, गढ़वा में 3, जमशेदपुर में 3, कोडरमा में 2, खूंटी में 2, सरायकेला खरसावां में एक, लोहरदगा में एक, पलामू में एक और रिम्स में भर्ती एक मरीज को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
झारखंड में मंगलवार को मिले 30 कोरोना मरीज
- गुमला में 6
- पश्चिमी सिंहभूम में 4
- हजारीबाग में 3
- धनबाद में 3
- गढ़वा में 3
- जमशेदपुर में 3
- खूंटी में 2
- कोडरमा में 2
- सरायकेला खरसावां में एक
- लोहरदगा में एक
- पलामू में एक
- रिम्स में एक