Move to Jagran APP

Garhwa Corona Update: गढ़वा में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, फिर मिले 02 मरीज; अबतक 90

झारखंड में शनिवार को 66 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 35 कोरोना मरीज कोडरमा में मिले हैं। गढ़वा में आज फिर से 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 08:03 AM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, फिर मिले 02 मरीज; अबतक 90
Garhwa Corona Update: गढ़वा में 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, फिर मिले 02 मरीज; अबतक 90

गढ़वा, जासं। झारखंड में शनिवार को 66 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 35 कोरोना मरीज कोडरमा में मिले हैं। गढ़वा में आज फिर से 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिले में दो करोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमे एक गढ़वा शहर के कचहरी रोड का रहने वाला है। जबकि दूसरा मझिआंव प्रखंड के करुई गांव का रहने वाला है। दोनों दिल्ली से आए हुए थे। दोनों की उम्र 20 से 30 वर्ष बताया जा रहा है। दोनों मरीज को मेराल कोविड हॉस्पिटल में ले जाने की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है। शनिवार की शाम गढ़वा जिले में दो संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 90 तक जा पहुंचा है।

loksabha election banner

गढ़वा में कोरोना संक्रमित पहली महिला मरीज मिली  

गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की देर शाम दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों दिल्ली से गढ़वा लौटे हैं। संक्रमितों में शहर के कचहरी रोड, मंगल भवन के समीप की एक महिला तथा मझिआंव थाना क्षेत्र के करुई गांव का एक प्रवासी मजदूर शामिल है। दोनों दिल्ली से लौटे हैं। जिले में पहली बार कोई प्रवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 90 तक पहुंच चुकी है। इनमें 62 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

फिलवक्त जिले में कोरोना के 28 सक्रिय मामले हैं। इधर, दोनों संक्रमितों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज के लिए कोविड अस्पताल में लाया गया है। बताया गया कि पॉजिटिव मिली महिला दिल्ली से आने के बाद गढ़वा स्थित घर में परिजनों के साथ रही थी। साथ ही मोहल्ले के भी कई लोगों के संपर्क में आ चुकी है। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग कर परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों का भी सैंपलिंग कराने की तैयारी में है। वहीं संक्रमित महिला के गढ़वा स्थित आवास के आसपास के घरों को भी कंटेनमेंट किया जा रहा है।

झारखंड में 66 कोरोना संक्रमित मिले शनिवार को

  1. कोडरमा : 35
  2. सिमडेगा : 03
  3. चतरा : 03
  4. गढ़वा : 02
  5. रामगढ़ : 06
  6. रांची : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.