Move to Jagran APP

दोस्त निकला दरिंदा: रांची में 13 वर्षीय लड़की के साथ दोस्त ने अपने 6 साथियों संग मिलकर किया दुष्कर्म, वीराने में ले जाकर घटना को दिया अंजाम

रांची में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। महज तेरह वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया है। लड़की के एक दोस्‍त ने छह दूसरे लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 11:57 AM (IST)
दोस्त निकला दरिंदा: रांची में 13 वर्षीय लड़की के साथ दोस्त ने अपने 6 साथियों संग मिलकर किया दुष्कर्म, वीराने में ले जाकर घटना को दिया अंजाम
सात युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

रांची,जासं। रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई है। यहां सात युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वारदात बीते गुरुवार की है। नाबालिग लड़की अपने गांव के ही एक युवक के साथ घूमने गई थी। युवक के मन में पाप था। वो लड़की को नजदीक के ही जंगल में ले गया। वहां पहले से युवक के छह दोस्त मौजूद थे। लड़की को कुछ संदेह हुआ। उसने दोस्‍त को उसे घर पहुंचाने के लिए कहा।  इसपर युवकों ने उसे पकड़ लिया। फिर बारीबारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की काफी चीख पुकार करती रही लेकिन दरिन्दों को दया नहीं आई। उसकी आवाज सुनसान जंगल में दब कर रह गई। करीब दो घंटे के बाद दोस्त ने लड़की को उसकी सहेली के घर के पास छोड़ दिया। लड़की ने पूरी रात वहीं बिताई। दूसरे दिन सुबह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन लड़की को लेकर मांडर थाना पहुंचे आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।लड़की की उम्र करीब तेरह वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में काफी गुस्‍सा है। आरोपितों को सख्‍त सजा देने की मांग उठ रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार तीन अब तक फरार

मंदिर थाना पुलिस ने 4 दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन दुष्कर्मी अभी फरार है। पुलिसकर्मियों अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आज दर्ज होगा नाबालिक लड़की का बयान

मंडल थाना पुलिस के अनुसार रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद पीड़िता का सीडब्ल्यूसी अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।

क्या कहते हैं ग्रामीण एसपी

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है जो भी आरोपी इस घटना में शामिल है उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.