Move to Jagran APP

Weather Alert: झारखंड में लू लगने से 4 की मौत, आज से मिल सकती है गर्मी से राहत

Four People Died because of Heat Stroke in Jharkhand.पश्चिम सिंहभूम में लू लगने से दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं रांची के सिकिदरी में भी एक महिला की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 06:27 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:34 PM (IST)
Weather Alert: झारखंड में लू लगने से 4 की मौत, आज से मिल सकती है गर्मी से राहत
Weather Alert: झारखंड में लू लगने से 4 की मौत, आज से मिल सकती है गर्मी से राहत

रांची, जेएनएन। Four People Died because of Heat Stroke in Jharkhand - झारखंड में लू लगने से चार की मौत हो गई। पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर अनुमंडल में लू लगने से दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, रांची के सिकिदरी में भी एक महिला की मौत हो गई। टाटा स्टील, कोक प्लांट के 54 वर्षीय मैकेनिकल फोरमैन विरेंद्र प्रताप सिंह की भी लू से मौत हो गई। मनोहपुर के आनंदपुर प्रखंड के हंसाबेड़ा के तीन वर्षीय बालक छोटू सिंह की लू लगने से सोमवार की देर शाम मौत हो गई।

loksabha election banner

सोमवार को दिन में उसे उल्टी व शौच होने लगा। देर शाम वह बेहोश हो गया। इसके बाद रात दस बजे परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पूर्व रविवार की रात को छोटानागरा के बहदा में एक दो माह के बच्चे की मौत लू लगने से हो गई। रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी एतवा बेदिया की पत्नी एतवारी देवी की भी लू लगने से मौत हो गई।

वह दोपहर लगभग दो बजे अपने घर के बाहर जोड़ाई का काम कर रही थी। इसी क्रम में उसे लू लग गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। टाटा स्टील में कार्यरत विरेंद्र की पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है जबकि दो बेटे बेंगलुरु में रहते हैं। गोलमुरी जीएफ फ्लैट में विरेंद्र अपनी बेटी के साथ रहते थे। विरेंद्र का पार्थिव शरीर अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक निवास गया में होगा।

गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के दक्षिणी जिले, यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के साथ-साथ मध्य व उत्तर पूर्वी जिलों के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल जाएगी।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान औसत से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान बढऩे के कारण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के वक्त बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। आवश्यक कार्यों से घर से निकलने वाले लोग अपने शरीर को पूरी तरह ढंके हुए थे। विभाग का मानना है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके बाद तापमान गिरने लगेगा। बारिश के दौरान आने वाले चार दिनों में शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान साफ  होने के बाद तापमान एक बार फिर से चढऩे की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में 22-23 और 26-27 मई को बारिश होने की संभावना है, जबकि 24-25 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना कम है।

बढ़ा दिन का तापमान

पिछले तीन दिनों से 41.0 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार को बढ़कर 41.6 डिग्री पहुंच गया। शहर को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 26.6 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को शहर की आद्र्रता अधिकतम 76 और न्यूनतम 19 प्रतिशत दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.