Move to Jagran APP

जानिए, हाकी इंडिया के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह के निधन पर ओलिंपिक खिलाड़ियों ने क्या कहा

Former Hockey Captain Charanjeet Singh भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान के निधन पर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने गहरा दुख जताया है। 1962 एशियन गेम्स में भी भारत ने चरणजीत सिंह के नेतृत्व में ही रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 04:29 PM (IST)
जानिए, हाकी इंडिया के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह के निधन पर ओलिंपिक खिलाड़ियों ने क्या कहा
हॉकी के पूर्व कप्तान के निधम से खेल जगत में शोक की लहर

रांची, जागरण संवाददाता। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर झारखंड के पूर्व ओलंपियन सिल्वानुस डुंगडुंग और मनोहर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे भारी क्षति बताया है। सिल्वानस डुंगडुंग ने कहा हम लोग उनके खेल को देखकर ही आगे बढ़े हैं वह बहुत बड़े खिलाड़ी थे मैदान पर जिस तरह उनका प्रदर्शन होता था उससे विरोधी टीम के साथ साथ मैच देखने वाले दर्शक ही अचंभित रह जाते थे।

loksabha election banner

चरणजीत सिंह से युवाओं को सीखना चाहिए

चरणजीत सिंह की कप्तानी में ही भारत ने 1964 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 1962 एशियन गेम्स में भी भारत ने चरणजीत सिंह के नेतृत्व में ही रजत पदक पर कब्जा जमाया था। डुंगडुंग ने कहा चरणजीत सिंह भारत के महान खिलाड़ियों में से एक है। उनकी मौत से भारतीय हॉकी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसे भर पाना संभव नहीं है।

पूर्व ओलंपियन सिल्वानस डुंगडुंग और मनोहर टोपनो ने दुख जताया

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा चरणजीत सिंह से प्रेरणा लें बिना सुख सुविधा के अपने परिश्रम से खिलाड़ी कैसे आगे बढ़ता है और विश्व पटल पर छा जाता है उसका बेहतरीन उदाहरण यह महान खिलाड़ी है। साठ के दशक में हम लोग जैसे कई युवा उनके खेल के दीवाने थे। उनका योगदान कभी भुला नहीं जा सकता। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने चरणजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा भारतीय हॉकी ने अपना एक ऐसा सितारा खो दिया है जिसका भरपाई करना संभव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.