Swami Vivekananda Jayanti: पूर्व CM रघुवर दास बोले, स्वामी विवेकानंद हम सबके प्रेरणा स्रोत
Jharkhand. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर हम नए भारत का निर्माण कर सकते हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेकॉन स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें सभी का प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर हम नए भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर ने कहा कि विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले महापुरुष को हम आज याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।
कहा, स्वामी जी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक नही रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने पुष्प अर्जित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, संजय पोद्दार, सूर्य प्रभात, अजय गिरी, ललित ओझा, उत्तम यादव, मंजू रानी, सीमा सिंह दिलीप गुप्ता, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।