Move to Jagran APP

इनके नाम पर राहुल गांधी को लिख दी चिट्ठी, अध्‍यक्ष बनाइए नहीं तो भाजपा में चला जाऊंगा

KN Tripathi. कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के साथ शरारत कर किसी ने उनके लेटर पैड का इस्‍तेमाल किया और कांग्रेस अध्‍यक्ष को पार्टी छोड़ने की चेतावनी देते हुए पत्र लिखा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 03:33 PM (IST)
इनके नाम पर राहुल गांधी को लिख दी चिट्ठी, अध्‍यक्ष बनाइए नहीं तो भाजपा में चला जाऊंगा
इनके नाम पर राहुल गांधी को लिख दी चिट्ठी, अध्‍यक्ष बनाइए नहीं तो भाजपा में चला जाऊंगा

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के लेटर पैड का इस्तेमाल कर कांग्रेस के बड़े नेताओं को चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ठी में पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी गई है। सभी चिट्ठी रांची जीपीओ से पांच जनवरी को स्पीड पोस्ट की गई है। जब इसकी जानकारी त्रिपाठी को मिली तो उन्होंने आननफानन में इस मामले में कोतवाली थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

आरोपितों में डालटनगंज के रेड़मा निवासी विजय तिवारी, अजय तिवारी व संजय तिवारी के अलावा रांची के अशोक नगर निवासी आलोक तिवारी शामिल हैं। इनपर त्रिपाठी के लेटर पैड का फर्जीवाड़ा कर फोटो कॉपी निकालने व उनके नाम से जालसाजी करते हुए उनके हस्ताक्षर को स्कैन करके धोखाधड़ी करते हुए फर्जी पत्र को तैयार करने का आरोप है।

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लिखा है कि उनके नाम से चिट्ठी भेजकर उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी के बाद कोतवाली पुलिस अब जीपीओ के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है। जिन्हें चिट्ठी भेजी गई है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पार्टी के बड़े नेता, सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व संवैधानिक पद पर बैठे लोग शामिल हैं।

त्रिपाठी ने दावा किया है कि उनका जाली हस्ताक्षर कर किसी ने उनका चरित्र हनन व अपमान किया है। चिट्ठी में पार्टी के नेताओं को घोटालेबाज, चरित्रहीन आदि बताया गया है। सीपी जोशी के पास से वापस पत्र आने पर पता चला पूर्व मंत्री को पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे पलामू के रेड़मा के निवासी हैं। वर्तमान में अरगोड़ा चौक के समीप पारस अपार्टमेंट में रहते हैं। 15 जनवरी को उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी के पास से वापस एक पत्र आया, तब उन्हें पता चला कि आरोपितों ने उनके लेटरपैड का फोटो कॉपी तैयार कर यह जालसाजी की है। उन्हें बदनाम किया गया है।

पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा : पूर्व मंत्री ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि सभी नामजद आरोपित पूर्व में भी उनके विरुद्ध फर्जी कबूलियत पट्टा बनाया था। तब प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्तमामले की भी जांच जारी है। उनपर पहले से ही फर्जीवाड़ा व जालसाजी के कई मामले सरकार व न्यायपालिका में लंबित है।

राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में जो लिखा : पूर्व मंत्री के लेटरपैड पर राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि वे नौकरी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी को मजबूत किया। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी व अध्यक्ष जिला अध्यक्ष व नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे में बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन किए हैं। लोकसभा व विधानसभा के लिए अभी से ही लेन-देन शुरू हो गया है।

इन्हें नहीं हटाने पर कांग्रेस को आगामी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलेगी। इसलिए मुझे (त्रिपाठी), सुबोधकांत सहाय या सुखदेव भगत को अध्‍यक्ष बनाएं, कांग्रेस को सभी सीट पर जीत हासिल होगी। पत्र में यह भी लिखा है कि महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रही हैं। अत: पार्टी हित में जल्द कदम उठाएं। अन्यथा कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होगा और मैं भी भाजपा में चला जाऊंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.