फिल्म मेकिंग लगातार सीखने की प्रक्रिया
रांची : बॉलीवुड से आए फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी ने कहा है कि फिल्म मेकिंग लगातार सीखने की
रांची : बॉलीवुड से आए फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी ने कहा है कि फिल्म मेकिंग लगातार सीखने की प्रक्रिया है। इसके लिए कई ट्रेनिंग संस्थान हैं। रांची विवि में फिल्म मेंकिंग से संबंधित कोर्स शुरू हो रहा है, यह इस क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। वह बुधवार को रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित फिल्म मेकिंग से संबंधित कार्यशाला सह काउंसिलिंग में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। साथ ही यहां के लोगों में फिल्म के क्षेत्र में काम करने का बड़ा उत्साह दिख रहा है। मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, एफए डॉ. एस. मुखोपध्याय, एफओ केके वर्मा, पीआरओ डॉ. प्रकाश झा सहित अन्य थे। जल्द शुरू होगा फिल्म मेकिंग का कोर्स
रांची विवि के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि फिल्म मेकिंग एक बड़ा उद्योग है। हमारे विद्यार्थी इस क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए जल्दी ही रांची विवि में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू होगा। बॉलीवुड से आए मयूर पुरी ने कहा कि रांची के लोग अनमोल हैं। रांची व आसपास के क्षेत्र पर प्रकृति की कृपा है। यह क्षेत्र सौंदर्य से भरपूर एवं आकर्षक है। इस अवसर पर बॉलीवुड के निर्देशक विशाल सिंह ने विद्यार्थियों को फिल्म के क्षेत्र में करियर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अधिक परिश्रम है, लेकिन निष्ठापूर्वक कार्य करें तो सफलता जरूर मिलती है। अंत में पुलवामा में शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे।