Move to Jagran APP

Ranchi: खराब मौसम से कई विमानें विलंब से पहुंची रांची, देखें List

Jharkhand. विमानों की उड़ानों पर खराब मौसम का असर पड़ रहा है। विमानों के विलंब से आने के कारण यात्री परेशान हैं। साथ ही दूसरे विमानों पर असर पड़ रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 03:55 PM (IST)
Ranchi: खराब मौसम से कई विमानें विलंब से पहुंची रांची, देखें List
Ranchi: खराब मौसम से कई विमानें विलंब से पहुंची रांची, देखें List

रांची, जासं। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बादल और कोहरा के कारण मौसम खराब है। इसका असर विमानों की उड़ानों पर भी पड़ रहा है। रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई उड़ानें विलंब से पहुंच रही हैं। विमानों के विलंब से आने के कारण यात्री परेशान हैं। साथ ही दूसरे विमानों पर असर पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से रांची आने वाला गो एयरवेज का विमान तीन घंटे 20 मिनट विलंब से रांची पहुंचा।

loksabha election banner

इसी प्रकार, हैदराबाद से रांची आने वाला इंडिगो का विमान दो घंटे 26 मिनट, मुंबई से रांची आने वाला इंडिगो का विमान एक घंटे 49 मिनट, बेंगलुरु से रांची आने वाला इंडिगो का विमान एक घंटे 54 मिनट और कोलकाता से रांची आने वाला एयर इंडिया का एटीआर विमान 47 मिनट विलंब से रांची पहुंचा। विमानों के विलंब से आने के कारण रांची से बेंगलुरु जाने वाले गो एयरवेज के विमान ने चार घंटे विलंब से उड़ान भरा।

इसी प्रकार, रांची से मुंबई जाने वाले इंडिगो के विमान ने एक घंटे 55 मिनट, रांची से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के विमान ने दो घंटे 14 मिनट, रांची से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान ने एक घंटे 42 मिनट और रांची से भुवनेश्वर जाने वाला एयर इंडिया का एटीआर विमान एक घंटे नौ मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.