Move to Jagran APP

रांची से बेंगलुरु जा रहा इंडिगो विमान रद, पैसेंजर्स ने काटा बवाल

रांची राची से बंगलुरु जाने वाले इंडिगो का विमान रद्द होने के बाद यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। इधर सुप्रीम कोर्ट फैसले के कारण कई ने पहले ही टिकट रद कराए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 01:43 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 01:43 AM (IST)
रांची से बेंगलुरु जा रहा इंडिगो विमान रद, पैसेंजर्स ने काटा बवाल
रांची से बेंगलुरु जा रहा इंडिगो विमान रद, पैसेंजर्स ने काटा बवाल

जागरण संवाददाता, रांची : राची से बंगलुरु जाने वाले इंडिगो का विमान रद्द होने के बाद यात्रियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। चक्त्रयातीय तूफान बुलबुल के कारण शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक कोलकाता एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बंद करने के बाद बेंगलुरु से कोलकाता होते हुए राची आने वाले इंडिगो के विमान को रद्द कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि राची से बेंगलुरु के लिए इंडिगो के विमान का निर्धारित समय 07.40 बजे था। ठीक एक घटे पहले विमान रद्द होने की सूचना दी गई। अब इंडिगो एयरलाइन्स के काउंटर पर मंगलवार की टिकट दी जा रही है। इंडिगो एयरलाइन्स के कर्मियों का कहना है कि सोमवार को बेंगलुरु के लिए कोई फ्लाइट नही है। विमान रद्द होने के कारण कई यात्री आवश्यक कायरें से बेंगलुरु नही जा सके।

loksabha election banner

अयोध्या मामले में फैसला आने पर कई ने टिकट कराया रद : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कई विमानों से विभिन्न जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों ने शानिवार को अपनी यात्रा रद्द कर टिकट कैंसिल करा दिया। अधिकाश यात्री दिल्ली, मुम्बई, पटना, हैदराबाद जाने वाले थे। यात्रियों ने बताया कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्हें लॉ एंड आर्डर की समस्या आने का भय था। जिसके कारण उन्होंने फ्लाइट की टिकट रद्द कर दी। अब एक दो डॉन बाद श्थिति सामान्य होने के बाद ही वे विमान की टिकट बुक कराएंगे।

डायवर्ट हुआ इंडिगो का विमान, शिलांग से पहुंचा रांची : चक्रवातीय तूफान बुलबुल के कारण शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक कोलकाता एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इधर, कोलकाता एयरपोर्ट बंद होने की सूचना के बाद सिलांग से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि लगभग 5:30 बडे इंडिगो का विमान (सिलांग-कोलकाता) रांची पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि चक्रवातीय तूफान के कारण कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विमानें प्रभावित हुई हैं। कुछ विमानों को डायवर्ट किया गया है। चक्रवातीय तूफान के कारण कोलकाता से रांची आने वाला इंडिगो का एटीआर विमान भी रद कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.