Move to Jagran APP

छठ पर रांची से बिहार के लिए पांच और स्पेशल ट्रेन का तोहफा

रांची रेलवे ने छठ पूजा पर रांची से बिहार घर जाने वालों के लिए पांच और स्पेशल ट्रेन दिए हैं। इससे लोगों को सुविधा होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 05:30 AM (IST)
छठ पर रांची से बिहार के लिए पांच और स्पेशल ट्रेन का तोहफा

जागरण संवाददाता, रांची : रेलवे ने छठ पूजा पर रांची से बिहार घर जाने वालों के लिए पांच और स्पेशल ट्रेन दी है। ये स्पेशल ट्रेनें रांची से जयनगर, हैदराबाद से दरभंगा और हैदराबाद से रक्सौल के बीच चलेंगी। रांची और जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन तीन ट्रिप चलेगी। जबकि हैदराबाद-रक्सौल और हैदराबाद-दरभंगा के बीच एक-एक ट्रिप ट्रेन चलाई जाएगी।

loksabha election banner

रांची जयनगर ट्रेन 0285 स्पेशल ट्रेन रांची से 16 और 20 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन जयनगर से 17 नवंबर और 21 नवंबर को वापस लौटेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी का एक कोच, थर्ड एसी के तीन कोच और स्लीपर के 10 कोच लगाए गए हैं। इसी तरह ट्रेन नंबर 02881 रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को रांची से जयनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन जयनगर से 22 नवंबर को रांची वापस आएगी। इस ट्रेन में 15 स्लीपर कोच 4 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी का कोच लगाया गया है।

हैदराबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को : रेलवे ने बिहार जाने के लिए एक और टीम ट्रेन 0709 हैदराबाद दरभंगा स्पेशल दी है। हैदराबाद से 11 नवंबर को ट्रेन रात 10:05 पर रवाना होगी। रांची रात 10:40 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 07010 दरभंगा से हैदराबाद के लिए 15 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन रांची रात 9:55 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 2 कोच, स्लीपर के 13 कोच, वातानुकूलित थर्ड एसी के दो कोच और सेकंड एसी का एक कोच और फ‌र्स्ट एसी का एक कोच होगा। हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन भी मिली

रेलवे ने बिहार को हैदराबाद रक्सौल स्पेशल ट्रेन दी है। यह ट्रेन 16 नवंबर को कुल एक ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन हैदराबाद से रात 10:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:40 बजे रांची पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन 21 नवंबर को रक्सौल से हैदराबाद के लिए रात में 3:25 पर रवाना होगी। रांची रात 10:55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इसमें सामान्य श्रेणी के दो, सेकंड क्लास स्लीपर के 13, थर्ड एसी के दो, सेकंड एसी का एक कोच और फ‌र्स्ट क्लास एसी का एक कोच होगा।

ट्रेन संख्या 07009 हैदराबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन

रात 10:05 पर हैदराबाद से प्रस्थान

दोपहर 12:40 बजे रायपुर से प्रस्थान

दोपहर बाद 2:45 बजे बिलासपुर से रवाना

शाम 7:25 बजे राउरकेला से रवाना

रात 10:40 बजे रांची आगमन

रात 10:55 बजे रांची से रवाना

रात 1:30 बजे बोकारो से रवाना

सुबह 4:00 बजे धनबाद से रवाना

सुबह 6:54 बजे जसीडीह से रवाना

11:10 बजे बरौनी से रवाना

दोपहर बाद 1:40 बजे दरभंगा आगमन ट्रेन संख्या 07010 दरभंगा हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

सुबह 8:00 बजे दरभंगा से प्रस्थान

सुबह 10:20 बजे बरौनी आगमन

दोपहर बाद 2:07 बजे जसीडीह आगमन

शाम 5:15 बजे धनबाद आगमन

शाम 7:20 बजे बोकारो आगमन

रात 9:55 बजे रांची आगमन

रात 1:30 बजे राउरकेला आगमन

सुबह 6:25 बजे बिलासपुर आगमन

रात 10:55 बजे हैदराबाद आगमन।

ट्रेन नंबर 07103 हैदराबाद रक्सौल

हैदराबाद

रात 10:05 बजे हैदराबाद से प्रस्थान

दोपहर 12:35 बजे रायपुर आगमन

दोपहर बाद 2:30 बजे बिलासपुर आगमन

शाम 7:10 बजे राउरकेला आगमन

रात 10:40 बजे रांची आगमन

रात 10:55 बजे रांची से प्रस्थान

सुबह 3:55 बजे धनबाद आगमन

दोपहर बाद 1:20 बजे तक दरभंगा आगमन

शाम 4:30 बजे रक्सौल आगमन रक्सौल हैदराबाद ट्रेन संख्या 07204

सुबह 3:25 बजे रक्सौल से प्रस्थान

सुबह 6:45 बजे दरभंगा आगमन

शाम 4:15 बजे धनबाद आगमन

शाम 6:20 बजे बोकारो आगमन

शाम 7:33 बजे मुरी आगमन

रात 8:55 बजे रांची आगमन

रात 9:10 बजे रांची से प्रस्थान

रात 12:30 बजे राउरकेला आगमन

सुबह 5:25 बजे बिलासपुर आगमन

सुबह 7:15 बजे रायपुर आगमन

रात 10:00 बजे हैदराबाद आगमन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.