Jharkhand: कोडरमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में पांच घायल
भागीरथ राम को पेट में चाकू लगा है जिससे वह बुरी तरह घायल है। जबकि छेदी यादव को पीठ में चोट लगी है। वहीं अरुण यादव तथा कन्हाय यादव को माथा में चोट लगी है।
कोडरमा, जेएनएन। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के लोहाडंडा में शुक्रवार की शाम आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें लोहा डंडा निवासी भागीरथ राम (50) छेदी यादव (55) कन्हाई यादव(28) तथा अरुण यादव,,(26), सुजीत राम (19) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भागीरथ राम को पेट में चाकू लगा है जिससे वह बुरी तरह घायल है। जबकि छेदी यादव को पीठ में चोट लगी है। वहीं अरुण यादव तथा कन्हाय यादव को माथा में चोट लगा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह, एसआई आनंद कुमार, रंजीत कुमार, एएसआई कृष्णा राम, धानेश्वर सिंह सहित कई पुलिस बल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर जयनगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं लोहाडंडा में भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।