झारखंड: पांच IAS को मिला प्रमोशन, चार DSP का तबादला
Jharkhand Government. झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। जबकि राज्य के चार पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 05:27 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। इन सभी पांचों आइएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इन अधिकारियों में कमल जॉन लकड़ा, शिशिर कुमार सिन्हा, राजेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार टोप्पो और चंद्रमोहन कश्यप शामिल हैं। सभी प्रोन्नति के बाद वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे।
चार डीएसपी का भी हुआ तबादला
राज्य सरकार ने चार डीएसपी के स्थानांतरण व पदस्थापन के आदेश जारी किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई।
कौन कहां गए
-ओम प्रकाश : डीएसपी झारखंड जगुआर से एसडीपीओ बालूमाथ, लातेहार।
-नागेश्वर प्रसाद सिंह : डीएसपी सीआइडी से एसडीपीओ गुमला।
-नितिन खंडेलवाल : एसडीपीओ बालूमाथ लातेहार से डीएसपी झारखंड जगुआर।
-विमल कुमार : एसडीपीओ गुमला से डीएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें