Move to Jagran APP

हवाई सेवा से जुड़ेंगे पांचों प्रमंडल, रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया के चार विमान उड़ान भरेंगे

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्गो कांप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि पांचों प्रमंडलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 11 Feb 2017 04:21 AM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 04:38 AM (IST)
हवाई सेवा से जुड़ेंगे पांचों प्रमंडल, रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया के चार विमान उड़ान भरेंगे
हवाई सेवा से जुड़ेंगे पांचों प्रमंडल, रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया के चार विमान उड़ान भरेंगे

जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्गो कांप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि पांचों प्रमंडलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए। इसके लिए सरकार हर स्तर पर नागर विमानन विभाग को मदद करेगी। पलामू, देवघर, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची में कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। प्रदेश के पास पैसे की कमी नहीं है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से आग्रह किया कि इस दिशा में वह दो महीने में काम शुरू कराएं।

loksabha election banner

कंक्रीट एमओयू करेंगे :
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में जो भी एमओयू करेंगे, कंक्रीट करेंगे। धरातल पर उतरने वाले एमओयू करेंगे, हम गरीबों को बड़े-बड़े सपने नहीं दिखाएंगे। इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। सरकार अखबारों में बड़ी-बड़ी हेडलाइन बनने के लिए काम नहीं कर रही है। गरीब जनता के लिए काम कर रही है।

तीन लाख से ज्यादा बढ़े हवाई यात्री :
मुख्यमंत्री ने बताया कि रांची में एक साल के अंदर हवाई यात्रा करनेवालों की संख्या में तीन लाख से ज्यादा की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 7.29 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था। वित्तीय वर्ष 2016-17 में यह संख्या दस लाख से ऊपर पहुंच गई है। यह विकास को दर्शाता है। झारखंड में तेजी से आर्थिक विकास हो रहा है। दो वर्ष के अंदर झारखंड ने देश में जीडीपी वृद्धि दर में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। देश की 40 फीसद खनिज संपदा प्रदेश में है।

एयर एशिया के चार विमान रांची एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान
मौके पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि रांची एयरपोर्ट से एयर एशिया के चार विमान उड़ान भरेंगे। दिल्ली-रांची-कोलकाता को जोड़ा जाएगा। मार्च महीने से इसकी सेवा शुरू होगी। वर्तमान में एयरपोर्ट से रोजाना 14 विमान उड़ान भर रहे हैं। हैदराबाद और चेन्नई को भी जोडऩे की तैयारी चल रही है। पांचों प्रमंडलों को हवाई सेवा से जोडऩे प्रस्ताव पर उन्होंने भी सहमति जताई। मौके पर झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव व सचिव तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्गो कांप्लेक्स से भेजा जा सकेगा ज्यादा माल
एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल पर कार्गो कांप्लेक्स की स्थापना की गई है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 14 विमानों में इसकी सुविधा रहेगी। इसके पूर्व इसकी सुविधा रांची एयरपोर्ट पर नहीं थी। कार्गो की क्षमता 25 टन माल मंगवाने और भेजने की होगी। इसका ख्याल रखते हुए आधारभूत संरचना तैयार की गई है। संबंधित विमान में सामान भेजने के लिए कार्गो सेंटर के बाहर उनके काउंटर को तैयार किया गया है। तीन एयरलाइंस कंपनियों के सेंटर को खोला गया है, ताकि व्यापारियों को एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क स्थापित करने में परेशानी न हो।

तीन टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज निर्माण
सामान को रखने के लिए तीन टन कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया गया, ताकि सामान को सुरक्षित रखा जा सके। कीमती सामान को रखने के लिए एक स्ट्रांग रूम का भी निर्माण किया गया है। भारी सामान ले जाने के लिए ट्रॉली की सुविधा रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.