Move to Jagran APP

PM Modi के खिलाफ रसूल खान ने की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, भड़के मुखिया ने दर्ज कराई FIR

कांडी बाजार निवासी गुलाम रसूल खां शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:04 AM (IST)
PM Modi के खिलाफ रसूल खान ने की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, भड़के मुखिया ने दर्ज कराई FIR
PM Modi के खिलाफ रसूल खान ने की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, भड़के मुखिया ने दर्ज कराई FIR

गढ़वा, जेएनएन। कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति सार्वजनिक रूप से असंसदीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कांडी बाजार निवासी गुलाम रसुल खां के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए विनोद प्रसाद ने बताया कि दिये गये आवेदन में मुखिया, उप मुखिया विजय राम सहित 50 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि थाना में दिए गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कांडी बाजार निवासी गुलाम रसुल खां शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिसे सुनकर बहुत लोगों को तकलीफ हुआ तथा वहां आपसी सौर्हाद बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई। गुलाम रसुल खां के उक्त कृत्य से समाज के एक बड़े तबके को मानसिक आघात हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया

है।

परिवार के आधा दर्जन सदस्यों समेत होेम क्वारंटाइन की गई सोनडीहा मुखिया

दिल्ली से लौटे अपने पुत्र को क्वारंटाइन सेंटर से चुपके-चोरी घर ले जाना प्रखंड के सोनडीहा पंचायत की महिला मुखिया सरिता देवी को महंगा पड़ा। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रखंड के प्रभारी बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को सोनडीहा पंचायत की मुखिया सहित परिवार के सभी सात सदस्यों में से छह को होम क्वारंटाइन व एक सदस्य को पंचायत भवन में बने सरकारी क्वारंटाइन भवन में भर्ती कराया है। मुखिया को होम क्वारंटाइन में भेजने के बाद बीडीओ ने सोनडीहा पंचायत का तत्कालीन प्रभार उप मुखिया गायत्री देवी को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सोनडीहा पंचायत की मुखिया सरिता देवी का पुत्र दिल्ली से कमाकर गांव के अन्य साथियो के  साथ 30 मार्च को अपने घर सोनडीहा आया था। उसके साथ आने वाले साथियों को पंचायत भवन में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। जबकि मुखिया अपने पुत्र को घर ले गई। इसकी जानकारी क्वारंटाइन में भर्ती दूसरे साथियो को हुई तो उन लोगो ने इसका विरोध करते हुए मुखिया पुत्र को भी उक्त सेंटर में भर्ती करने की मांग करने लगे। जब इनकी बात को मुखिया द्वारा अनसुनी कर दी गई तो वे इसकी सूचना शानिवार को सगमा के प्रभारी बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा को दिया। इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ ने सोनडीहा पहुंच कर मुखिया सरिता देवी सहित परिवार के छह परिवारों को होम क्वारंटाइन में रहने की निर्देश देते हुए दिल्ली से घर आए उसके पुत्र को पंचायत भवन में बने क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.