Move to Jagran APP

डीडी नेशनल पर देखिए फिल्म पंचलैट, झारखंड के प्रेम मोदी ने किया है निर्देशन Ranchi News

Panchlait on DD National. यह फिल्म फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग दुमका सहित राज्य के अन्य जिलों में की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 07:36 PM (IST)
डीडी नेशनल पर देखिए फिल्म पंचलैट, झारखंड के प्रेम मोदी ने किया है निर्देशन Ranchi News
डीडी नेशनल पर देखिए फिल्म पंचलैट, झारखंड के प्रेम मोदी ने किया है निर्देशन Ranchi News

रांची, [नवीन शर्मा]। झारखंड के फिल्म निर्देशक प्रेम प्रकाश मोदी के निर्देशन में बनी फिल्म पंचलैट रविवार को शाम छह बजे डीडी नेशनल पर दिखाई जाएगी। साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की प्रसिद्ध कहानी पंचलाइट पर बनी फिल्म पंचलैट का निर्माण फन टाइम एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता अनिल सोमानी, प्रमोद गोयल व अनूप तोदी हैं। कहानी वर्ष 1954 की है। ऐसे गांव की कथा है जहां बिजली नहीं होने की वजह से शाम होते ही चारों तरफ अंधेरे का साम्राज्य हो जाता है।

loksabha election banner

गांव के महतो टोला में रहने वाले नायक गोधन (अमितोष नागपाल) को झूठे आरोपों के चलते बिरादरी से निकाल दिया जाता है। वो कई वर्ष तक शहर में रह कर गांव लौटा था। इसी दौरान गांव में पहली बार पेट्रोमैक्स आता है। गांव में किसी को भी पेट्रोमैक्स जलाना नहीं आता है। वहीं गोधन को पेट्रोमैक्स जलाना आता था। इसी के इर्दगिर्द पूरी कहानी का तानाबाना बुना गया है। फिल्म की नायिका अनुराधा मुखर्जी हैं। इनदोनों की प्रेम कहानी भी साथ-साथ चलती है।

प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा व बृजेन्द्र काला भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में राजेश शर्मा, रवि झांकल,प्रणय नारायण, अरूप ज़ैगिरदार,इक़बाल सुल्तान, मालिनी सेनगुप्ता, कल्पना झा, उमाजी  अरुणिमा ने अभिनय किया है। इनमें से कई कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं और रंगमंच से जुड़े हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट एवं गीत राकेश कुमार त्रिपाठी ने लिखे हैं। वहीं संगीत कल्याण सेन बारात ने दिया है। सिनेमोटोग्राफी  सुप्रतिम भोल ने की है।

फिल्म की शूटिंग दुमका सहित झारखंड के अन्य जिलों में की गई थी। इस फिल्म को राज्य सरकार की फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत सब्सिडी भी दी गई थी। फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत हो चुकी है। इसका प्रदर्शन आइएफएफई में भी प्रदर्शित हो चुकी है। निर्देशक प्रेम प्रकाश मोदी का जन्म नोनीहाट (दुमका) में हुआ था। उन्होंने जमशेदपुर के चर्च स्कूल से पढ़ाई की। ग्रेजुएशन इन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.