Move to Jagran APP

बिना नर के संपर्क में आए मादा तोता ने दिया अंडा, चमत्कार मान देखने उमड़ी भीड़ Chatra News

Jharkhand Chatra News मामला चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड का है। चमत्कार मानकर लोग देखने उमड़ पड़े। इसे कुदरत का चमत्कार माना जा रहा है। तोता पिछले पांच साल से चंद्रदीप यादव के घर में पिंजड़े में बंद रहता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:26 PM (IST)
बिना नर के संपर्क में आए मादा तोता ने दिया अंडा, चमत्कार मान देखने उमड़ी भीड़ Chatra News
Jharkhand Chatra News चतरा में पिंजड़े में बंद तोता।

मयूरहंड (चतरा), आकाश सिंह। Jharkhand Chatra News कुदरत के खेल बड़े निराले होते हैं। कभी-कभी उसका करिश्मा दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक वाक्या चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के हुसिया पंचायत के महुअरी गांव में चंद्रदीप यादव के घर हुआ है। उनकी मानें तो उन्होंने घर में पांच वर्षों से एक मादा तोता पाल रखा है। तोता पांच वर्षों से पिंजड़े में बंद रहता है। घर के लोग उसे वहीं दाना-पानी देते रहते हैं।

loksabha election banner

जाहिर तौर पर उसका संपर्क किसी अन्य तोते से नहीं होता है। खासकर इन पांच वर्षों में वह मादा तोता नर तोते के संपर्क में नहीं आई। इधर कुछ दिनों से वह सुस्त दिख रही थी। सोमवार को उसने अचानक अंडा दे दिया। बिना नर तोते के संपर्क में आए मादा तोता के अंडा देने का यह वाक्या पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी हैरत में पड़ गए हैं।

लोग दूर-दूर से उस तोते को देखने आ रहे हैं। उनके घर पर भीड़ जमा है। इसे कुदरत का चमत्कार माना जा रहा है। इधर, चंद्रदीप का कहना है कि तोता हमारे परिवार के सदस्यों की संवेदना से जुड़ा हुआ है। सभी उसका ख्याल रखते हैं। लिहाजा पांच वर्षों में कभी पिंजड़े से उसके बाहर निकलने की नौबत ही नहीं आई। अब यह तो ईश्वर जाने कि उसने बिना नर तोते के संपर्क में आए अंडा कैसे दिया। अब लोगों की नजरें पशु-पक्षियों के विशेषज्ञों पर टिकी हैं।

'यह आश्चर्य नही है, बल्कि एक सामान्य घटना है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि उस अंडा में से बच्चा निकलता है या नहीं। अंडा बनने की प्रक्रिया फीमेल बर्ड में होती है।' -डॉ. अनिल लुगुन, प्रखंड पशु चिकित्सक, इटखोरी एवं मयूरहंड, चतरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.