Move to Jagran APP

New Farm Laws 2020: भाजपा के मंच पर जुटे किसान संगठन, कृषि सुधारों का किया स्वागत

New Farm Laws 2020 कृषि सुधार कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में किसान और आम लोग शामिल हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 08:55 AM (IST)
New Farm Laws 2020: भाजपा के मंच पर जुटे किसान संगठन, कृषि सुधारों का किया स्वागत
New Farm Laws 2020 कृषि सुधार कानून को लेकर भाजपा ने किसान पंचायत का आयोजन किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। कृषि सुधार कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में किसान और आम लोग शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने कृषि सुधारों का स्वागत किया। प्रमंडलों में आयोजित किसान पंचायत में हजारों की संख्या में कई किसान संगठनों से जुड़े किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने नए कृषि कानून का जोरदार स्वागत किया और कहा कि यह कानून भारतीय इतिहास में किसानों के पक्ष में बड़ा कानून साबित होगा। किसानों को समृद्ध बनाएगा। आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित में बेहतर कानून लाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कानून किसानों की आय बढ़ाएगा। कांग्रेस किसानों को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है ङ्क्षकतु झारखंड के किसान मोदी जी व कृषि मंत्री के साथ हैं।

loksabha election banner

---------------

पांचों प्रमंडलों में शीर्ष नेताओं का हुआ कार्यक्रम  

संथाल परगना प्रमंडल में किसान पंचायत देवघर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसके मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रहे। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का कार्यक्रम जिला परिषद मैदान धनबाद में आयोजित हुआ जिसके मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रवींद्र कुमार राय रहे, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का कार्यक्रम कांके के सुकुरहुटू में आयोजित हुआ जहां मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास थे और कोल्हान प्रमंडल का कार्यक्रम सरायकेला टाउन हॉल मे आयोजित हुआ जिसके मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे। वहीं, पलामू प्रमंडल का कार्यक्रम शिवजी मैदान, मेदिनीनगर में आयोजित हुआ और यहां मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी रहे। 

-------------

किसानों की आय होगी दोगुनी : अर्जुन 

कोल्हान प्रमंडल के मुख्य वक्ता केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान सुधार कानून को लेकर कहा कि किसानों की आय दोगुनी, फसल की पैदावार बढ़ाने और क्वालिटी प्रोडक्शन में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। भारत की अर्थव्यवस्था सीधे किसान और गांव से जुड़ी है। किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे तो देश की अर्थव्यवस्था सु²ढ़ होगी। किसान होंगे आत्मनिर्भर तो देश भी आत्मनिर्भर होगा। 

-----------------

कांग्रेस किसानों को कर रही गुमराह : रघुवर 

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कांग्रेस को घेरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। विदेशी शक्तियां देश को कमजोर करना चाहती हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के खिलाफ किसानों को एकजुट होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसान की उन्नति ही भारत की उन्नति है। 

-----------------

किसान फसल कहीं भी बेचने को आजाद : रघुवर 

संथाल परगना प्रमंडल के मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान राज्य से बाहर अब अपनी फसल को पूरे देश में बेचने की आजादी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को संकट से उबारने का काम किया है। एमएसपी को समाप्त नहीं किया गया है, वो पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा।

-----------------

विधवा विलाप कर रहे कांग्रेसी : रवींद्र 

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा कि अर्से से किसानों को ठगने वाले कांग्रेसी आज किसान सुधार कानून पर विधवा विलाप कर रही है। कांग्रेस किसानों की बेहतरी नहीं चाहते हैं। वोट बैंक की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में किसानों को भरोसा है। देश के किसान आत्मनिर्भर होंगे।

-----------------

बिचौलियों के संरक्षक हो रहे परेशान : दिनेशानंद 

लामू प्रमंडल के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कृषि सुधार कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन कानूनों के माध्यम से भारत के किसान स्वावलंबी, आर्थिक ²ष्टि से मजबूत होंगे। बिचौलियों की समाप्ति तय है यही कारण है कि बिचौलिये और बिचौलियों के संरक्षक परेशान हैं। आंदोलन के नाम पर राष्ट्र विरोधी ताकतें किसानों को मोहरा बना रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.