Move to Jagran APP

Jharkhand: रांची में धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान

रांची जिले के बेड़ो प्रखंड के किसानों की पीड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अखबार में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद 17 दिसंबर 2020 से प्रखंड के सरकारी किसान भवन में धान क्रय केंद्र में धान की खरीदारी शुरू हुई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 10:28 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 12:30 PM (IST)
Jharkhand: रांची में धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान
Jharkhand: रांची में धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान। जागरण

रांची, जेएनएन । रांची जिले के बेड़ो प्रखंड के किसानों की पीड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अखबार में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद 17 दिसंबर 2020 से प्रखंड के सरकारी किसान भवन में धान क्रय केंद्र में धान की खरीदारी शुरू हुई। सिस्टम में आई पेच के कारण लोग इधर-उधर धान बेचते रहे। धान का अधिक दाम मिलने की आस में कुछ अन्य किसानों ने निबंधित कराया। धान की खरीदारी कुछ दिन ही हुई कि गोदाम भर गया। धान के भंडारण में असुविधा को देखते हुए फिर धान क्रय करना बंद कर दिया गया।

loksabha election banner

इसके बाद धान क्रय केंद्र मनरेगा भवन शुरू हुआ यह भवन भी भर गया। अब किसानों को धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अबतक प्रखंड के 590 निबंधित किसानों में 83 किसानों से 3758.25 क्विटल धान की खरीदी की गई है। अन्य निबंधित किसान धान बिक्री के लिए गोदाम के खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से धान की खरीदारी बंद कर दी गई है। वहीं कई किसानों ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र की रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिए कई माह गुजर गए लेकिन अब तक उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और ना कोई मैसेज आया।

धान क्रय में गति लाने की मांग

प्रखंड के दिलीप केरकेट्टा,पंकज कुजूर,बुधवीर उरांव,राम उरांव ने धान क्रय में गति लाने की मांग संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से की है। धान क्रय केंद्र संचालक मनोज उरांव ने बताया कि गोदाम के भर जाने के कारण किसानों से धान खरीदारी में मुश्किल आ रही है। विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। क्रय किए गए धान को गोदाम से जल्द धान उठा लेने का आश्वासन मिला है। धान का उठाव होते ही किसानों से धान की खरीददारी फिर शुरू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.