Move to Jagran APP

झारखंड के 9 लाख 7 हजार किसानों पर 4038 करोड़ का कर्ज, 2000 करोड़ होगा माफ

Farmers Debt Forgiveness in Jharkhand झारखंड के तीन चौथाई से अधिक किसान सिर्फ ग्रामीण बैंक के कर्जदार हैं। 16 प्रमुख बैंकों के 9.07 लाख किसानों की सूची तैयार हो गई है। इन किसानों पर 4038 करोड़ का कर्ज है। राज्य के 12.93 किसानों पर कुल 5774 करोड़ का कर्ज है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 06:43 PM (IST)
झारखंड के 9 लाख 7 हजार किसानों पर 4038 करोड़ का कर्ज, 2000 करोड़ होगा माफ
कर्जमाफी के लिए 31 मार्च तक की मियाद तय की गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Farmers Debt Forgiveness in Jharkhand झारखंड में जामताड़ा के मोलेंद्र बेसरा का कर्ज माफ कर कर्जमाफी योजना की शुरुआत पिछले दिनों कृषि मंत्री बादल के स्तर से शुरू की गई थी लेकिन कर्जमाफी को अभी एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना है, जिसमें बैंकों की अहम भूमिका है। बैंकों के स्तर से इस दिशा में कवायद शुरू भी की गई है। इस क्रम में जो आंकड़े सहेजे गए हैं उसके अनुसार राज्य के 9.07 लाख किसान, जिनके कर्ज माफी की शुरुआत इस वर्ष की जा रही है, उनमें से 3.44 लाख किसान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्जदार हैं।

loksabha election banner

स्पष्ट है एक तिहाई कर्जदार सिर्फ ग्रामीण बैंक के हैं। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक का नंबर आता है। यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि कर्जमाफी के लिए 31 मार्च तक की मियाद तय की गई है। बता दें कि राज्य में कुल 12.93 लाख किसानों पर 5774 करोड़ रुपये का कर्ज है। फिलहाल बैंकों और सरकार के समन्वय से जो सूची तैयार की गई है, उनमें से 9.07 लाख किसानों का कर्ज माफ किए जाने पर सहमति बनीं है।

इन किसानों पर 4038 करोड़ का कर्ज है, हालांकि माफ सिर्फ 2000 करोड़ ही किया जाएगा। राज्य सरकार ने अपने बजट में भी इसकी घोषणा की थी। ऐसे में तय किया गया है कि जिन किसानों पर सिर्फ 50 हजार रुपये तक का ही कर्ज है, फिलहाल उनका ही कर्ज माफ किया जाएगा। इस कड़ी में 7.80 लाख किसानों का पूर्ण कर्ज माफ हो सकेगा, शेष का आंशिक।

एनपीए हो चुके खातों पर विचार नहीं

किसानों के एनपीए हो चुके खातों पर कर्ज माफी का विचार नहीं किया जा रहा है। राज्य में 307458 किसान ऐसे हैं, जो समय पर कर्ज नहीं चुका सके और उनके खाते एनपीए हो गए। इन किसानों पर 1503 करोड़ का कर्ज है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष के बजट में इन एनपीए खातों पर भी विचार कर सकती है।

बैंकवार कर्जदारों की संख्या    किसानों की संख्या        राशि

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक           344427                   1747.20

बैंक ऑफ इंडिया                       255518                  1066.61

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया                139713                     391.43

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया            36336                     180.33

पंजाब नेशनल बैंक                     33831                      57.03

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया               27607                     134.84

इंडियन बैंक                              26015                    123.02

केनरा बैंक                                20709                    117.50

बैंक ऑफ बड़ौदा                       8615                       38.59

यूको बैंक                                  6623                       25.73

आइडीबीआइ                            4990                        27.04

इंडियन ओवरसीज बैंक               1574                        5.20

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक   1509                        7.54

एचडीएफसी बैंक                       192                         15.33

पंजाब एंड सिंध बैंक                     93                          0.69

धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक    25                         0.06

कुल    907778   4038.13

(राशि करोड़ में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.